MCC NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए आवेदन शुरू, फेक नोटिस संबंधी एडवाइजरी जारी

Santosh Kumar | October 13, 2026 | 06:31 PM IST | 1 min read

एमसीसी ने एडवाइजरी जारी की है कि नीट यूजी काउंसलिंग में परसेंटाइल कम करने के बारे में एक 'फेक नोटिस' वायरल हो रहा है। बता दें कि परसेंटाइल कम करने का ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है और यह नोटिस फर्जी है।

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के 'स्ट्रे वैकेंसी राउंड' के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। यह राउंड पिछले राउंड के बाद खाली रह गई एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग सीटों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं।

नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, रजिस्ट्रेशन 14 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक खुला रहेगा। उसी दिन शाम 6 बजे तक फीस पेमेंट की सुविधा उपलब्ध रहेगी। चॉइस फिलिंग 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक जारी रहेगी।

इसके बाद, चॉइस लॉकिंग 14 अक्टूबर को शाम 4 बजे से 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी। सीट अलॉटमेंट प्रोसेस 15 और 16 अक्टूबर को होगा और स्ट्रे वैकेंसी राउंड के नतीजे 17 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

Also read MCC NEET UG Counselling 2026: राउंड 3 में सीट मिलने पर कॉलेज में रिपोर्ट न करने वाले छात्रों की दावेदारी खत्म

जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट की जाएगी, उन्हें 19 से 26 अक्टूबर के बीच अपने संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। इस राउंड में भाग लेने के लिए नया रजिस्ट्रेशन जरूरी है। केवल वे उम्मीदवार ही योग्य हैं जिन्हें पिछले राउंड में सीट नहीं मिली थी।

एमसीसी ने एडवाइजरी जारी की है कि नीट यूजी काउंसलिंग में परसेंटाइल कम करने के बारे में एक 'फेक नोटिस' वायरल हो रहा है। बता दें कि परसेंटाइल कम करने का ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है और यह नोटिस फर्जी है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]