NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी राउंड 5 पंजीकरण, चॉइस फिलिंग बीडीएस/बीएससी नर्सिंग सीटों के लिए शुरू
Santosh Kumar | January 1, 2026 | 04:42 PM IST | 1 min read
राउंड 5 रिजल्ट 3 जनवरी को जारी किए जाएंगे। जिन कैंडिडेट्स को सीट अलॉट होंगी, उन्हें 4 से 10 जनवरी के बीच शाम 5 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के राउंड 5 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है, जो खास तौर पर बीडीएस और बीएससी नर्सिंग कोर्स में खाली सीटों के लिए किया जा रहा है। यह राउंड उन कैंडिडेट्स के लिए जरूरी मौका है जो पिछले राउंड में सीट पक्की नहीं कर पाए। एमसीसी ने सीट मैट्रिक्स भी ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी कर दी है।
राउंड 5 के लिए बीडीएस और बीएससी (नर्सिंग) सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 2 जनवरी को सुबह 9 बजे तक जारी रहेगा। उम्मीदवार नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 5 के लिए फीस 2 जनवरी को सुबह 11 बजे तक जमा कर सकते हैं।
NEET UG Counselling 2025: राउंड 5 रिजल्ट 3 जनवरी को
जारी शेड्यूल के अनुसार, चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 1 जनवरी से 2 जनवरी दोपहर 1 बजे तक की जा सकती है, जिसमें चॉइस लॉकिंग 2 जनवरी को सुबह 8 बजे शुरू होगी। सीट अलॉटमेंट प्रोसेस 2 जनवरी को होगा।
राउंड 5 का रिजल्ट 3 जनवरी को जारी किए जाएंगे। जिन कैंडिडेट्स को सीट अलॉट होंगी, उन्हें 4 से 10 जनवरी के बीच शाम 5 बजे तक अपने अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। राउंड 5 सीट मैट्रिक्स वेबसाइट पर उपलब्ध है।
NEET UG Counselling 2025: राउंड 5 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
सीट मैट्रिक्स में बीडीएस और बीएससी नर्सिंग की शेष खाली सीटों की विस्तृत जानकारी दी गई है, जिसमें विभिन्न संस्थानों में उपलब्ध सीटों की संख्या शामिल है। यह मैट्रिक्स उम्मीदवारों को अपनी प्राथमिकताएं तय करने में मदद करेगी।
इस राउंड में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को एमसीसी की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा, जहां नीट रोल नंबर, पासवर्ड और अन्य जरूरी डिटेल्स का उपयोग करके पंजीकरण करना होगा। पहले ही सीट होल्ड करने वाले उम्मीदवार पात्र नहीं है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल