MBBS DNB Counseling 2024: एमबीबीएस डीएनबी प्रवेश के लिए अंतिम मॉप-अप राउंड अलाटमेंट रिजल्ट जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | May 9, 2025 | 08:06 PM IST | 2 mins read
प्रायोजित पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी काउंसलिंग 2024 प्रवेश सत्र अंतिम (मॉप-अप) राउंड का आवंटन विवरण पीडीएफ में जारी किया गया है।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) ने एमबीबीएस डीएनबी 2024 प्रवेश सत्र के लिए ऑनलाइन केंद्रीकृत मेरिट आधारित काउंसलिंग के लिए अंतिम मॉप-अप राउंड रिजल्ट जारी कर दिया है। एमबीबीएस डीएनबी एडमिशन के लिए फाइनल मॉप-अप अलॉटमेंट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर जांच सकते हैं।
प्रायोजित पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी काउंसलिंग 2024 प्रवेश सत्र अंतिम (मॉप-अप) राउंड का आवंटन विवरण पीडीएफ में जारी किया गया है। फाइनल मॉप-अप राउंड के लिए कुल 28 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इस पीडीएफ में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर, रैंक, विभाग, संस्थान का नाम और राज्य की जांच कर सकते हैं।
एमबीबीएस डीएनबी 2024 फाइनल मॉप-अप राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट https://counseling.nbe.edu.in पर भी जाकर जांच सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को नीट पीजी 2024 रोल नंबर/ ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनबीई ने कहा कि उम्मीदवारों को आवंटित सीट पर 19 मई, 2025 को (शाम 5 बजे से पहले) से पहले प्रवेश लेना होगा।
नोटिस में कहा गया कि, “ज्वाइन होने के लिए आवश्यक दस्तावेज और अन्य विवरण प्रायोजित पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी सीट प्रवेश सत्र 2024 में प्रवेश के लिए केंद्रीयकृत मेरिट आधारित ऑनलाइन काउंसलिंग की हैंडबुक देख सकते हैं।” अधिक जानकारी के लिए एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
एनबीईएमएस ने आगे कहा कि, सीट का आवंटन पूरी तरह से प्रोविजनल है। निर्धारित पात्रता मानदंड को पूरा करने और आवंटित संस्थान को ज्वाइन करने के दौरान निर्धारित क्रेडेंशियल पेश करना होगा। उम्मीदवार किसी भी प्रश्न के लिए एनबीईएमएस को संचार वेब पोर्टल https://exam.natboard.edu.in/communication.php?page=main पर लिख सकते हैं।”
NEET PG Allotment Result of Final (Mop-up) Round 2025: डाउनलोड करें?
एमबीबीएस डीएनबी 2024 प्रवेश सत्र के लिए मॉप-अप राउंड काउंसलिंग सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की जांच कर सकते हैं:
- एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- पब्लिक नोटिस सेक्शन के अंतर्गत संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- एमबीबीएस डीएनबी काउंसलिंग 2024 लिंक के साथ PDF ओपन होगी।
- उम्मीदवार अपने रोल नंबर को जांचें और काउंसलिंग हैंडबुक डाउनलोड करें।
अगली खबर
]COMEDK UGET 2025 Exam: कॉमेडके यूजीईटी परीक्षा जम्मू, जामनगर सहित 13 शहरों में की गई स्थगित, पूरी लिस्ट जांचें
सूचना में कहा गया कि, “जिन छात्रों को प्रभावित शहरों में केंद्र आवंटित किए गए हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। इन स्थानों पर परीक्षा स्थगित मानी जाती है और किसी दूसरी तिथि पर आयोजित की जाएगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल