Maharashtra News: महाराष्ट्र के लातूर में रात का भोजन करने के बाद 50 कॉलेज छात्राओं की तबीयत बिगड़ी
Press Trust of India | October 6, 2024 | 02:39 PM IST | 2 mins read
लातूर से लोकसभा सदस्य शिवाजी कलगे ने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के लातूर शहर में एक सरकारी कॉलेज के छात्रावास में रात का भोजन करने के बाद संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के कारण करीब 50 छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ‘पुरणमल लाहोटी शासकीय पॉलिटेक्निक’ के इस छात्रावास में 324 छात्राएं रहती हैं। अधिकारियों ने रविवार (6 अक्टूबर) को यह जानकारी दी है।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7 बजे छात्राओं ने चावल, चपाती, ‘ओकरा’ सब्जी खायी और दाल का सूप पीया। रात साढ़े आठ बजे तक उनमें से कई को बेचैनी महसूस हुई तथा कुछ छात्राओं को उल्टी होने लगी।
यह सूचना मिलने पर कॉलेज के प्रधानाचार्य मौके पर पहुंचे और लातूर में विलासराव देशमुख राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन डॉ. उदय मोहिते को सूचित किया। पीड़ित छात्राओं को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।
डॉ. मोहिते ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मध्यरात्रि तक करीब 50 छात्राओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से 20 को देर रात तीन बजे तक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 30 अन्य छात्राओं का अस्पताल में उपचार हो रहा है। इनमें से किसी की हालत गंभीर नहीं है।
कॉलेज प्रधानाचार्य वी डी नितनावरे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,‘‘छात्रावास की कुछ छात्राओं की तबीयत खराब होने की खबर मिलने के बाद हम तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी पीड़ित छात्राओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह सुनिश्चत करने के लिए व्यापक स्वास्थ्य जांच की गई कि किसी छात्रा को कोई खतरा न हो। चिंता की कोई बात नहीं है।’’
उन्होंने बताया कि शिवाजीनगर पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और प्राधिकारियों ने भोजन के नमूने एकत्रित किए। नमूनों की रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य विषाक्तता की वजह का पता लगाया जाएगा।
घटना की सूचना मिलने के बाद लातूर से लोकसभा सदस्य शिवाजी कलगे छात्राओं का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे। कांग्रेस सांसद ने लातूर की जिलाधीश वर्षा ठाकुर घूगे से भी संपर्क किया और उनसे घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
अगली खबर
]Classical Language: शिक्षाविदों ने बांग्ला को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के केंद्र के फैसले की सराहना की
बंगालियों की पहचान, उनकी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे संगठन ‘बांग्ला पोक्खो’ के महासचिव गार्गा चटर्जी ने कहा, ‘बांग्ला को मान्यता मिलने से हम खुश हैं, लेकिन यह काम काफी समय से लंबित था।’
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’