Maharashtra Board Result 2024: महाराष्ट्र 10वीं, 12वीं रिजल्ट जल्द; यहां देखें लेटेस्ट अपडेट, परिणाम लिंक
Santosh Kumar | May 18, 2024 | 07:31 AM IST | 2 mins read
जो छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे बोर्ड की वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके महाराष्ट्र 10वीं, 12वीं परिणाम की जांच कर सकेंगे।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के परिणाम जल्द ही घोषित करने की उम्मीद है। इससे पहले, नतीजे 10 मई तक घोषित होने की उम्मीद थी। हालांकि, तब बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी नहीं किया गया था। एमएसबीएसएचएसई जल्द ही एसएससी एचएससी परिणाम 2024 की घोषणा के लिए तारीख और समय की घोषणा करेगा।
New: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
परिणाम घोषित होने के बाद एमएसबीएसएचएसई बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर रिजल्ट लिंक सक्रिय किया जाएगा। जो छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे बोर्ड की वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके महाराष्ट्र 10वीं, 12वीं परिणाम की जांच कर सकेंगे। उम्मीदवार एसएमएस और डिजीलॉकर के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा मई माह में घोषित होने की संभावना है। अभी तक रिजल्ट डेट की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से 19 मार्च 2024 तक दो पालियों में आयोजित की गईं। जबकि एसएससी कक्षा 10वीं की परीक्षा 1 से 26 मार्च तक आयोजित की गई थी।
एमएसबीएसएचएसई एचएससी और एसएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जो लोग न्यूनतम अंक प्राप्त करने में विफल रहेंगे, उन्हें पूरक परीक्षा में बैठने की आवश्यकता होगी।
MSBSHSE Board Result 2024 Via SMS: एसएमएस से देखें रिजल्ट
छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से Maharashtra HSC, SSC Result 2024 देख सकते हैं-
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में मैसेजिंग ऐप खोलें।
- यहां छात्र एमएच एसएससी/एसएससी (स्पेस) रोल नंबर लिखें।
- इस एसएमएस को 57766 पर भेजें।
- Maharashtra HSC, SSC Result 2024 स्क्रीन पर एक एसएमएस के रूप में दिखाई देगा।
Also read MAH MBA CET Final Answer Key 2024: महाराष्ट्र एमबीए सीईटी फाइनल आंसर की cetcell.mahacet.org पर जारी
Maharashtra HSC, SSC Result 2024: परिणाम वेबसाइट
महाराष्ट्र एचएससी, एसएससी परिणाम 2024 बोर्ड द्वारा इन वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा-
- mahresult.nic.in
- mahahsscboard.in
- digilocker.gov.in
- results.gov.in
- indiaresults.com
- hscresult.mkcl.org
MSBSHSE HSC, SSC Result 2024: डाउनलोड करने के चरण
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके परिणाम जारी होने के बाद आसानी से एमएसबीएसएचएसई एचएससी, एसएससी परिणाम 2024 की जांच कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Maharashtra Board 10, 12 Result 2024 Link पर क्लिक करें।
- यहां परीक्षा से संबंधित लॉगिन क्रेडेंशियल पोर्टल पर दर्ज करें।
- MSBSHSE HSC, SSC Result 2024 स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें शामिल डिटेल्स को क्लिक करें देखें, डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल