IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी
Santosh Kumar | November 27, 2025 | 08:44 AM IST | 2 mins read
भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने कहा, "हम यह भी चाहते हैं कि बॉम्बे हाई कोर्ट का नाम बदलकर मुंबई हाई कोर्ट कर दिया जाए।"
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि प्रदेश सरकार आईआईटी बंबई का नाम बदलकर मुंबई करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शिक्षा मंत्रालय को पत्र लिखेगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की इस प्रमुख संस्थान के नाम पर की गई टिप्पणी को लेकर उठे विवाद के यह टिप्पणी बीच की। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने कहा था कि शुक्र है कि आईआईटी बंबई का नाम बदलकर मुंबई नहीं किया गया है, जिस पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी और कहा था कि यह टिप्पणी सरकार की मानसिकता को दर्शाती है।
आईआईटी बंबई में एक समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा था, ‘‘जहां तक आईआईटी बंबई का सवाल है, शुक्र है कि इसका नाम अब भी यही है। आपने इसे बदलकर मुंबई नहीं किया है। तो यह आपके लिए एक और प्रशंसा की बात है।’’
पीएम और शिक्षा मंत्री को पत्र लिखेंगे सीएम
फडणवीस ने कहा, "बंबई का नाम बदलकर मुंबई करने में सबसे बड़ा योगदान भाजपा नेता राम नाइक का था। हम हमेशा मुंबई कहते हैं, बंबई नहीं। हम लगातार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि 'बंबई' की जगह मुंबई हो।"
उन्होंने कहा, "आईआईटी बंबई का नाम बदलकर आईआईटी मुंबई करने के लिए पीएम और शिक्षा मंत्री को पत्र लिखूंगा।" राज ठाकरे ने कहा कि पंजाब के नियंत्रण से चंडीगढ़ को ‘छीनने’ की ‘कोशिश’ जैसी ही कुछ योजना मुंबई के लिए भी बन रही है।
बॉम्बे हाईकोर्ट का नाम बदलने की भी इच्छा
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने बताया कि राज्य सरकार आईआईटी बंबई का नाम बदलकर आईआईटी मुंबई करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजेगी। उन्होंने कहा, "हम यह भी चाहते हैं कि बंबई हाईकोर्ट का नाम बदलकर मुंबई हाईकोर्ट कर दिया जाए।"
जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई को पहले बंबई के नाम से भी जाना जाता था और उसका नाम मुंबादेवी के सम्मान में और ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन की छाप मिटाने के लिए आधिकारिक तौर पर 1995 में राज्य सरकार द्वारा मुंबई रखा गया।
अगली खबर
]VIT Bhopal News: सीहोर के वीआईटी कॉलेज में हंगामा; छात्रों ने गाड़ियों में लगाई आग, प्रशासन ने छुट्टी घोषित की
हालात को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को बड़ी संख्या में फोर्स बुलानी पड़ी। वीआईटी प्रशासन ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन जिला प्रशासन ने सिक्योरिटी की वजह से बुधवार को कैंपस में छुट्टी घोषित कर दी है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी