MSBSHSE 10 Admit Card 2025: महाराष्ट्र एसएससी एडमिट कार्ड mahahsscboard.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | January 20, 2025 | 01:51 PM IST | 2 mins read
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी एडमिट कार्ड 2025 में सुधार किया जा सकता है। इसमें नाम, माता का नाम, जन्म तिथि या जन्मस्थान सहित कुछ फील्ड में एडिट की जा सकेंगी। संशोधन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली : महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) ने महाराष्ट्र एसएससी (कक्षा 10) बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जारी कर दिया है। छात्र अपने हॉल टिकट अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं।
स्कूलों को हॉल टिकट ऑनलाइन प्रिंट करने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क लेने की अनुमति नहीं है। एक बार डाउनलोड होने के बाद, स्कूलों को एडमिट कार्ड प्रिंट करना होगा और उन पर हेडमास्टर या प्रिंसिपल के हस्ताक्षर के साथ मुहर लगाकर छात्रों को देना होगा।
Maharashtra SSC Admit Card 2025: एडमिट कार्ड में कर सकेंगे संशोधन
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी एडमिट कार्ड 2025 में सुधार किया जा सकता है। इसमें नाम, माता का नाम, जन्म तिथि या जन्मस्थान सहित कुछ फील्ड में एडिट की जा सकेंगी। संशोधन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। एक बार डिविजनल बोर्ड द्वारा अनुमोदित होने के बाद, सही महाराष्ट्र एसएससी एडमिट कार्ड 2025 'सुधार प्रवेश पत्र' लिंक के माध्यम से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा। एमएसबीएसएचएसई के अनुसार, विषयों या माध्यमों में बदलाव करने के लिए स्कूलों को सीधे डिवीजनल बोर्ड से संपर्क करना होगा।
Maharashtra SSC Admit Card 2025: 10वीं की परीक्षा तिथियां
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी (10वीं) परीक्षा 2025 21 फरवरी से 17 मार्च 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए परीक्षा हॉल में अपना एडमिट कार्ड लेकर जाना होगा।
Maharashtra SSC Admit Card 2025: शिफ्ट टाइमिंग्स
महाराष्ट्र एसएससी (10वीं) बोर्ड परीक्षा 2025 भाषा के पेपर के साथ शुरू होगी और सामाजिक विज्ञान के पेपर के साथ समाप्त होगी। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहला पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। हालांकि, कुछ परीक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक भी आयोजित की जाएंगी।
Maharashtra SSC Admit Card 2025: डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।
- होमपेज पर महाराष्ट्र एसएससी (10वीं) एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें।
- महाराष्ट्र एसएससी (10वीं) एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब एडमिट कार्ड देखें और डाउनलोड करें।
- महाराष्ट्र एसएससी (10वीं) एडमिट कार्ड 2025 प्रिंट करें और छात्रों के बीच वितरित करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी