MAH MBA CET 2024 Exam: एमएएच एमबीए सीईटी एग्जाम में किया गया बदलाव, अब 9 से 11 मार्च तक होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | February 27, 2024 | 07:25 PM IST | 1 min read
इससे पहले एमएएच एमबीए सीईटी 2024 परीक्षा का आयोजन 9 और 10 मार्च 2024 को किया जाना था। एप्लीकेशन फॉर्म की संख्या बढ़ने के चलते अब एग्जाम तीन दिन कराने का निर्णय लिया गया।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र राज्य सीईटी सेल ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) 2024 एमबीए/एमएमएस परीक्षा तिथियों में संशोधन किया है। जारी शेड्यूल के अनुसार अब परीक्षा का आयोजन 9, 10 और 11 मार्च 2024 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट के लिए एमएएच एमबीए सीईटी एडमिट कार्ड 2024 जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
इससे पहले एमबीए सीईटी 2024 परीक्षा का आयोजन 9 और 10 मार्च को किया जाना था। आवेदनों की संख्या को देखते हुए परीक्षा प्राधिकरण ने एग्जाम को 11 मार्च तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। जिसके बाद अब 2 दिन में आयोजित होने वाली यह परीक्षा नए शेड्यूल के अनुसार, तीन दिनों में कराई जाएगी।
प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद वेबसाइट mahacet.org के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एमएएच एमबीए सीईटी हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
एमएएच एमबीए सीईटी प्रवेश पत्र 2024 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ, परीक्षा तिथि और स्लॉट, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र स्थल समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त हाल टिकट में परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए होंगे। परीक्षा केंद्र में उम्मीदवार को अपना प्रवेश पत्र ले जाने अनिवार्य रहेगा, बिना प्रवेश परीक्षा के परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी।
MAH MBA CET Admit Card 2024: ऐसे डाउनलोड करें
प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट आधिकारिक घोषणा के बाद नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से अपना हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाएं।
- इसके बाद एमबीए/एमएमएस एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन करने के लिए पंजीकरण आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- उम्मीदवार को स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]MPNHM Transfer: एमपी एनएचएम संविदा कर्मचारी 5 मार्च तक स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
एनएचएम द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया कि एक वर्ष पूर्व संविदा पर नियुक्त अथवा स्थानांतरित संविदा कर्मचारी ही आवेदन के लिए पात्र माने जाएंगे। ऑफलाइन माध्यम से मिले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी