MP Patwari Result 2022: मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी, 24 फरवरी को होगी काउंसलिंग
Abhay Pratap Singh | February 19, 2024 | 10:49 PM IST | 1 min read
काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज की दो स्वप्रमाणित प्रतियां ले जानी होगी। कैंडिडेट को मैसेज व ईमेल के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीपीईबी) द्वारा मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपीपीईबी द्वारा एमपी पटवारी भर्ती 2022 के तहत काउंसलिंग का आयोजन 24 फरवरी 2024 को किया जाएगा। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज की दो स्वप्रमाणित प्रतियां ले जानी होगी। वहीं, कैंडिडेट को मैसेज व ईमेल के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा।
आयोग ने बताया गया कि काउंसलिंग से संबंधित दिशा निर्देश उम्मीदवार एमपीऑनलाइन के पोर्टल पर देख सकते हैं। काउंसलिंग में शामिल होने वाले कैंडिडेट को आधिकारिक पोर्टल prc.mponline.gov.in पर जाकर अपनी प्रोफाइल बनानी होगी। इसके बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा।
एमपी पटवारी भर्ती 2022 फाइनल रिजल्ट: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती 2022 परीक्षा का अंतिम परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम देखने के लिए कैंडिडेट को लॉगिन विवरण की आवश्यता होगी:
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें।
- अब आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने नोटिस में बताया कि यदि अभ्यर्थी आवंटित जिले में काउंसलिग तिथि में उपस्थित नहीं होता है तो, उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत एमपी में पटवारी व ग्रेड-3 के कुल 9,200 रिक्तियों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
पटवारी भर्ती 2022 के लिए परीक्षा का आयोजन 15 मार्च से 26 अप्रैल 2023 तक किया गया। पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए 12,07,963 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें से 9,78,270 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें