MP Bag-Less Day: मध्य प्रदेश सरकार ने कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए ‘बैग-लेस डे’ नियम किया लागू
Abhay Pratap Singh | February 23, 2024 | 09:46 PM IST | 2 mins read
एमपी में बैग के वजन को वर्गीकृत करने का स्कूलों को निर्देश दिया गया है। छोटे छात्रों के बैग का वजन 1.6 से 2.2 किलोग्राम और बड़े छात्रों के बैग का वजन 2.5 से 4.5 किलोग्राम तक अधिकतम होना चाहिए।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश सरकार ने छात्रों के तनाव को कम करने और मनोरंजक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूलों में 'बैग-लेस डे' पहल शुरू की है। इस नीति का कार्यान्वयन अगले शैक्षणिक वर्ष से स्कूल प्रबंधन समितियों के माध्यम से लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य स्कूल बैग के वजन के कारण बच्चों पर पड़ने वाले दबाव को कम करना है।
मध्य प्रदेश सरकार ने कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए 'बैग लेस डे' नियम अनिवार्य कर दिया है। एमपी में 'बैग लेस डे' नियम के चलते सप्ताह में एक बार छात्र बिना बैग के स्कूल जाएंगे। बताया गया कि 'बैग लेस डे' को प्रोत्साहित करके स्कूलों का लक्ष्य एक अनुकूल वातावरण बनाना है, जहाँ छात्र शैक्षणिक और भावनात्मक रूप से आगे बढ़ सकें।
एमपी के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि 'बैग लेस डे' पहल का उद्देश्य बच्चों को स्कूल से जुड़े तनाव को कम करते हुए खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगीत जैसी गतिविधियों का आनंद लेने की अनुमति देना है।
Also read MP Academic Report: एमपी के जिलों की प्रारंभिक शिक्षा रिपोर्ट स्कूल शिक्षा मंत्री ने की जारी
मंत्री ने आगे कहा कि छात्रों को मनोरंजक गतिविधियों के साथ अपने लक्ष्य को लेकर चलना है, जिससे स्कूल तनाव के बजाय आनंद का स्रोत बन सके। भारी बैग के बोझ से एक दिन के लिए छात्रों को छूटकारा प्रदान करके, छात्रों में सकारात्मक सीखने के माहौल को बढ़ावा मिलेगा, जिससे उनकी रुचियों और शौक का पता लगा सकेंगे।
मंत्री उदय सिंह ने 'बैग लेस डे' नियम को लेकर कहा कि स्कूलों को छात्रों की कक्षाओं के आधार पर बैग के वजन को वर्गीकृत करने का निर्देश दिया गया है। छोटे छात्रों के बैग का वजन 1.6 से 2.2 किलोग्राम और बड़े छात्रों के बैग का वजन 2.5 से 4.5 किलोग्राम तक ही होना चाहिए।
एमपी स्कूलों में अधिकतम बैग का वजन:
कक्षा के अनुसार बैग का अधिकतम तय किया गया वजन नीचे दिए गए सारणी में देख सकते हैं:
| कक्षा | बैग का वजन |
|---|---|
| कक्षा 1 और 2 | 1.6 किग्रा से 2.2 किग्रा |
| कक्षा 3 से 5 | 1.7 किग्रा से 2.5 किग्रा |
| कक्षा 6 और 7 | 2 से 3 किग्रा |
| कक्षा 8 | 2.5 से 4 किग्रा |
| कक्षा 9 और 10 | 2.5 किग्रा से 4.5 किग्रा |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी