MMMUT Recruitment 2024: एमएमएमयूटी गोरखपुर में फैकल्टी पदों पर भर्ती, mmmut.ac.in से करें अप्लाई
Saurabh Pandey | February 12, 2024 | 10:38 AM IST | 1 min read
मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, गोरखपुर ने फैकल्टी पदों पर भर्तियां निकाली हैं। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
नई दिल्ली : मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर भर्तियां चल रही हैं। पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट mmmut.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2024 तक है।
रिक्तियों की संख्या
MMMUT Faculty Recruitment 2024 के तहत 110 रिक्तियां भरी जानी हैं। इनमें प्रोफेसर के 31 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर के 57 पद और एसोसिएट प्रोफेसर के 31 पद शामिल हैं।
MMMUT Faculty Recruitment आवेदन शुल्क
मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी फैकल्टी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 2,500 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1,250 रुपये जमा करना होगा।
ऑफलाइन आवेदन पत्र जमा करने का पता
उम्मीदवारों को अपने आवेदन फॉर्म और फीस जमा करने के प्रूफ का प्रिंटआउट भी जमा करना होगा। सभी जरूरी दस्तावेज के साथ पंजीकृत/स्पीड पोस्ट के माध्यम से 11 मार्च शाम 05.00 बजे तक अपना आवेदन ऑफलाइन रजिस्ट्रार, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर - 273010 (यूपी) इस पते पर भेजना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी