Trusted Source Image

EPFO SSA Scorecard 2023: ईपीएफओ एसएसए स्कोर्डकार्ड 2023 जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Saurabh Pandey | February 10, 2024 | 06:18 PM IST | 1 min read

एनटीए ने ईपीएफओ एसएसए भर्ती परीक्षा 2023 का स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

ईपीएफओ एसएसए भर्ती परीक्षा 2023 का स्कोर कार्ड जारी। (प्रतीकात्मक; शटरस्टॉक)
ईपीएफओ एसएसए भर्ती परीक्षा 2023 का स्कोर कार्ड जारी। (प्रतीकात्मक; शटरस्टॉक)

नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने सामाजिक सुरक्षा सहायक (एसएसए) भर्ती परीक्षा 2023 का स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। ईपीएफओ एसएसए भर्ती परीक्षा 2023 में शामिल उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करना होगा।

ईपीएफओ एसएसए भर्ती 2023 के पहले चरण की परीक्षा 18, 21, 22 और 23 अगस्त 2023 को हुई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 6,46,287 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 2,46,725 ही परीक्षा में उपस्थित हुए। ईपीएफओ एसएसए भर्ती परीक्षा 2023 2674 सामाजिक सुरक्षा सहायक पदों के लिए आयोजित की गई थी

ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

  • सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ईपीएफओ भर्ती परीक्षा 2023 पर क्लिक करें।
  • अब एसएसए स्कोर कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इसके बाद स्कोर कार्ड देखें और डाउनलोड करें।
  • इसका एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications