UP Police Constable Recruitment 2023: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल, जाने प्रक्रिया
Abhay Pratap Singh | January 15, 2024 | 03:02 PM IST | 1 min read
यूपीपीबीपीबी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के लिए 60244 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आवेदन की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2024 तय की गई है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) द्वारा यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार 16 जनवरी 2024 तक यूपी पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 से शुरू कर दी गई थी।
यूपी पुलिस भर्ती कांस्टेबल पद के लिए पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष होनी चाहिए तथा महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि बाद में सभी श्रेणियों में आयु सीमा में 3 साल की छूट की घोषणा की गई है।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा या फिर कैंडिडेट्स के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। वहीं, इन पदों में 20 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए ऑफलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन ऑब्जेक्टिव माध्यम में किया जाएगा। लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी, जिसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक मिलेंगे जबकि गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग के तहत 0.5 अंक काटा जाएगा।
UP Police Constable Recruitment 2023: आवेदन करें
आवेदन पत्र भरने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
-
UPPBPB की वेबसाइट www.uppbpb.gov.in पर जाएं।
-
यूपी पुलिस आवेदन पत्र 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर प्रदर्शित निर्देशों को पढ़ें और उनका पालन करें।
-
यूपी पुलिस आवेदन पत्र 2023 में पूछे गए विवरण भरें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से करें।
-
आवेदन सबमिट कर भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]SSC CHSL Answer Key 2023: एसएससी सीएचएलएल टियर 2 उत्तर कुंजी को चुनौती देने का आज अंतिम दिन
एसएससी द्वारा कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) टियर 2 एग्जाम की उत्तर कुंजी 13 जनवरी 2024 को जारी किया गया था। चुनौतियों के निराकरण के बाद एसएससी सीएचएसएल 2023 टियर 2 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी