KVS, NVS Recruitment 2025: केवीएस, एनवीएस शिक्षण, गैर शिक्षण पदों पर भर्ती का कल आखिरी दिन
Saurabh Pandey | December 10, 2025 | 02:35 PM IST | 2 mins read
केवीएस, एनवीएस शिक्षण, गैर शिक्षण भर्ती के लिए उम्मीदवार को बिना प्रवेश पत्र और वैलिड पहचान पत्र के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नई दिल्ली : केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) और नवोदय विद्यालय संगठन (एनवीएस) में शिक्षण, गैर शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया का कल 10 दिसंबर आखिरी दिन है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
केवीएस, एनवीएस भर्ती के आवेदन पत्र में उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि और माता-पिता का नाम आदि कक्षा 10 के प्रमाण पत्रों/मार्कशीट में दिए गए विवरण के अनुसार सही-सही लिखें। ऑनलाइन आवेदन भरते समय, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी जानकारी, जैसे कि नाम, पिता/माता का नाम, जन्म तिथि, जाति और लिंग, सही-सही भरें।
केवीएस, एनवीएस में शिक्षण और गैर-शिक्षण भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
KVS, NVS Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
|
पद का नाम (हिंदी)
|
परीक्षा शुल्क
|
प्रोसेसिंग शुल्क
|
|---|---|---|
|
सहायक आयुक्त
|
2300 रुपये
|
500 रुपये
|
|
प्रिंसिपल
|
2300 रुपये
|
500 रुपये
|
|
वाइस–प्रिंसिपल
|
2300 रुपये
|
500 रुपये
|
|
पीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक)
|
1500 रुपये
|
500 रुपये
|
|
सहायक अभियंता
|
1500 रुपये
|
500 रुपये
|
|
वित्त अधिकारी
|
1500 रुपये
|
500 रुपये
|
|
प्रशासनिक अधिकारी
|
1500 रुपये
|
500 रुपये
|
|
टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक)
|
1500 रुपये
|
500 रुपये
|
|
लाइब्रेरियन
|
1500 रुपये
|
500 रुपये
|
|
पीआरटी (प्राथमिक शिक्षक)
|
1500 रुपये
|
500 रुपये
|
|
सहायक अनुभाग अधिकारी
|
1500 रुपये
|
500 रुपये
|
|
जूनियर अनुवादक
|
1500 रुपये
|
500 रुपये
|
|
वरिष्ठ सचिवालय सहायक
|
1200 रुपये
|
500 रुपये
|
|
स्टेनोग्राफर ग्रेड-II
|
1200 रुपये
|
500 रुपये
|
|
स्टेनोग्राफर ग्रेड-I
|
1200 रुपये
|
500 रुपये
|
|
जूनियर सचिवालय सहायक
|
1200 रुपये
|
500 रुपये
|
|
लैब अटेंडेंट
|
1200 रुपये
|
500 रुपये
|
|
बहुउद्देश्यीय कर्मचारी (MTS)
|
1200 रुपये
|
500 रुपये
|
KVS, NVS Recruitment 2025: परीक्षा तिथि
केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों में टीचिंग और नॉन टीचिंग के 14967 पदों पर भर्ती के लिए टियर-1 परीक्षाएं 10 और 11 जनवरी 2026 को होंगी। इस भर्ती के कुल 14967 पदों में केंद्रीय विद्यालय के 9126 और नवोदय विद्यालय के 5841 पद शामिल हैं।
केवीएस, एनवीएस शिक्षण, गैर शिक्षण भर्ती के लिए उम्मीदवार को बिना प्रवेश पत्र और वैलिड पहचान पत्र के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इस भर्ती से संबंधित परीक्षा के उम्मीदवार की उत्तर पुस्तिका (ओएमआर) और अन्य संबंधित कागजात/दस्तावेज परिणाम प्रकाशित होने की तिथि से केवल छह महीने तक ही अभिलेख के रूप में रखे जाएंगे। इसके बाद, इन्हें छांटकर रद्द कर दिया जाएगा।
Also read UPSSSC PET Result 2025: यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट लिंक एक्टिव, 19 लाख से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल
KVS, NVS Recruitment 2025: पोस्टिंग के संबंध में
केवीएस, एनवीएस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक नियुक्ति के समय भारत में कहीं भी तैनात किया जा सकता है और स्टेशन/क्षेत्र परिवर्तन के अनुरोध पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। एनवीएस में टीजीटी (क्षेत्रीय भाषा) के पद पर नियुक्ति के लिए चुने गए उम्मीदवारों को प्रारंभिक रूप से केवल भाषाई राज्य के बाहर ही तैनात किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार