Kota Student Suicide: 22 दिनों में 6 सुसाइड के मामले; प्रियंका गांधी ने सरकार से ठोस कदम उठाने का किया आग्रह
Santosh Kumar | January 23, 2025 | 10:55 PM IST | 2 mins read
प्रियंका गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "कोटा में एक ही दिन में दो बच्चों द्वारा आत्महत्या करने की खबर बेहद डरावनी और हृदय विदारक है।"
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजस्थान के कोटा में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी कर रहे कुछ छात्रों की आत्महत्या पर आज (23 जनवरी) चिंता जताई और कहा कि सरकार को इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
गुजरात की नीट छात्रा और जेईई की कोचिंग ले रहे असम के एक छात्र ने 22 जनवरी को कोटा में दो घंटे के अंतराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस वर्ष के पहले 22 दिनों में अब तक ऐसे 6 मामले सामने आ चुके हैं।
प्रियंका गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "कोटा में एक ही दिन में दो बच्चों द्वारा आत्महत्या करने की खबर बेहद डरावनी और हृदय विदारक है। यहां 3 सप्ताह के भीतर 5 छात्रों ने आत्महत्या कर ली है, यह बेहद चिंताजनक है।"
Kota Suicide: 'सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए'
प्रियंका ने कहा कि अब समय आ गया है कि शिक्षण संस्थान, अभिभावक और सरकारें मिलकर सोचें और आत्मचिंतन करें कि ऐसा क्यों हो रहा है? उन्होंने पूछा, "क्या हमारे बच्चे इतने दबाव में हैं कि वे इसे झेल नहीं पा रहे हैं?"
उन्होंने कहा, "क्या छात्रों के लिए माहौल अनुकूल नहीं है?" सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। बच्चों के मनोविज्ञान, शिक्षा के तरीकों और पर्यावरण का गहन अध्ययन होना चाहिए और आवश्यक सुधार शुरू किए जाने चाहिए।"
बता दें कि गुजरात की नीट अभ्यर्थी अशफा शेख ने बुधवार सुबह कोटा के जवाहर नगर स्थित अपने पीजी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके दो घंटे बाद असम के जेईई अभ्यर्थी ने भी अपने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली।
इससे पहले 18 जनवरी को ओडिशा के 18 वर्षीय NEET छात्र ने राजस्थान के कोटा शहर में आत्महत्या कर ली थी। इसी तरह 7 जनवरी को हरियाणा के छात्र नीरज ने कथित तौर पर अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल