Saurabh Pandey | April 15, 2025 | 10:51 PM IST | 6 mins read
यूपी बोर्ड ने 2 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी पूरा कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, 9 अप्रैल के बाद से रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि यूपी बोर्ड की तरफ से कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Download the UP Board Class 10 Syllabus 2025-26 with updated subjects & marking scheme. Plan smartly and prepare well to score high in your upcoming board exams.
Download Now
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2025 की घोषणा करेगा। बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत 19 मार्च से 2 अप्रैल के बीच 261 केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया गया है। अब रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।
UP Board Class 10th 2026 QP's: Hindi | Computer | Social Science | English | Science | Maths
UP Board Class 10th 2026 Answer Key: Hindi | Computer | Social Science | English | Maths
UP Board 10th 2026: Revised Time Table | Exam Centre List PDF
UP Board 10th: Syllabus 2025-26 | Previous Year's Question Papers
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। यूपी बोर्ड रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स के नामों की भी घोषणा करेगा।
यूपीएमएसपी ने 24 फरवरी से 12 मार्च तक राज्य के 8,140 केंद्रों पर कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थीं। पिछले वर्ष यूपीएमएसपी ने 20 अप्रैल को यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम घोषित किए थे। परिणामों के साथ, बोर्ड ने अन्य विवरण जैसे पास प्रतिशत, टॉपर्स की सूची, उत्तीर्ण छात्रों की संख्या की घोषणा की थी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर उन दावों को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि 2025 के लिए यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 के परिणाम 15 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे।
Also read UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी होने की खबर फर्जी, बोर्ड सचिव ने किया खंडन
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित होने के बाद, यदि छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं तो वे अपनी मार्कशीट के पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं। रिजल्ट से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें...
April 15, 2025 | 10:51 PM IST
पिछले साल की रिजल्ट तिथि पर नजर डालें तो यूपी बोर्ड 2025 रिजल्ट 20 से 25 मार्च के बीच जारी हो सकता था, लेकिन बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है।
April 15, 2025 | 10:12 PM IST
यूपीएमएसपी जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है। बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया है।
April 15, 2025 | 09:21 PM IST
यूपी बोर्ड 2025 रिजल्ट में अपने अंक ऑनलाइन देखने के लिए निम्नलिखित लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता है-
April 15, 2025 | 07:49 PM IST
यूपीएमएसपी जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है। बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया है।
April 15, 2025 | 07:00 PM IST
यूपीएमएसपी ने 15 दिनों में 2,96,93,855 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए पूरे राज्य में 1,34,723 परीक्षकों को तैनात किया था। इनमें से 84,122 परीक्षकों और 8,473 उप प्रधान परीक्षकों को हाईस्कूल के छात्रों की 1,63,22,248 लिखित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने की जिम्मेदारी दी गई थी।
April 15, 2025 | 06:43 PM IST
यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। जो छात्र यह अंक प्राप्त करने में असमर्थ हैं, वे कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। कम्पार्टमेंट परीक्षा का कार्यक्रम समय पर सूचित किया जाएगा।
April 15, 2025 | 06:04 PM IST
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी 2025 से शुरू हुई थीं और 12 मार्च 2025 को खत्म हो गई थीं, जबकि 17 मार्च 2025 से परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हुआ था।
April 15, 2025 | 05:28 PM IST
April 15, 2025 | 05:04 PM IST
इस वर्ष उत्तर प्रदेश में 54 लाख से अधिक छात्र यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए हैं और अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
April 15, 2025 | 04:40 PM IST
इस वर्ष से मार्कशीट पर यूपी बोर्ड ने बार कोड जोड़ने का फैसला किया है। इस बार कोई भी व्यक्ति कोड को स्कैन करके मार्कशीट की प्रमाणिकता की जांच कर सकता है।
April 15, 2025 | 04:13 PM IST
उत्तर प्रदेश मध्यम शिक्षा परिषद द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आज यानी 15 अप्रैल को बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित नहीं करेगा। सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर प्रसारित की जा रही अफवाहों का खंडन करते हुए बोर्ड ने कहा कि बोर्ड यूपी बोर्ड परिणाम 2025 के बारे में कोई भी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट की जाएगी।
April 15, 2025 | 03:30 PM IST
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं को चेक करने का काम संपन्न हो चुका है। इस बार 10वीं और 12वीं की कॉपियों की जांच के लिए कुल 1,34,723 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। ये सभी शिक्षक राज्य के 261 मूल्यांकन केंद्रों पर तैनात रहे और उन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर मूल्यांकन कार्य पूरा किया है।
April 15, 2025 | 02:50 PM IST
सोशल मीडिया पर यूपी बोर्ड के नतीजों को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं। वेबसाइट काम नहीं करने की वजह से छात्र असमंजस में हैं और सही जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने बताया है कि आज यानी 15 अप्रैल को रिजल्ट नहीं जारी होगा।
April 15, 2025 | 02:34 PM IST
यूपी बोर्ड ने कहा है कि जो भी समाचार पत्र, वेबसाइट या मोबाइल एप रिजल्ट प्रकाशित या प्रसारित करना चाहते हैं, उन्हें 15 अप्रैल 2025 तक प्रयागराज स्थित यूपी बोर्ड के गोपनीय अनुभाग-1 से संपर्क कर रिजल्ट प्रकाशित करने से संबंधित औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
April 15, 2025 | 02:17 PM IST
नहीं, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों का खंडन किया है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने इस पर स्पष्टीकरण दिया है।
April 15, 2025 | 02:03 PM IST
पिछले वर्ष 2024 में उत्तर प्रदेश बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में शुभम वर्मा ने 97.80% अंकों के टॉप किया था। दूसरे स्थान पर विशु चौधरी (97.60%) और काजल सिंह (97.60%) रहे, जिन्होंने समान अंक प्राप्त किए।
April 15, 2025 | 01:28 PM IST
वर्ष 2024 में कुल 89.55% छात्र हाईस्कूल परीक्षा पास हुए थे, जबकि 82.60% छात्र 12वीं की परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे। जबकि वर्ष 2023 में 89.78% छात्रों ने हाईस्कूल (कक्षा 10) परीक्षा पास की थी, जबकि 75.52% छात्रों ने इंटरमीडिएट परीक्षा पास की थी।
April 15, 2025 | 01:01 PM IST
April 15, 2025 | 12:21 PM IST
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित होने के बाद, यदि छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं तो वे अपनी मार्कशीट के पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं।
April 15, 2025 | 11:59 AM IST
यूपी बोर्ड ने 2 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी पूरा कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, 9 अप्रैल के बाद से रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि यूपी बोर्ड की तरफ से कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
April 15, 2025 | 11:22 AM IST
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर उन दावों को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि 2025 के लिए यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 के परिणाम 15 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे।
April 15, 2025 | 11:00 AM IST
April 15, 2025 | 10:37 AM IST
यूपीएमएसपी ने 24 फरवरी से 12 मार्च तक राज्य के 8,140 केंद्रों पर कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थीं। पिछले वर्ष यूपीएमएसपी ने 20 अप्रैल को यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम घोषित किए थे। परिणामों के साथ, बोर्ड ने अन्य विवरण जैसे पास प्रतिशत, टॉपर्स की सूची, उत्तीर्ण छात्रों की संख्या की घोषणा की थी।
April 15, 2025 | 10:36 AM IST
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। यूपी बोर्ड रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स के नामों की भी घोषणा करेगा।
April 15, 2025 | 10:36 AM IST
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2025 की घोषणा करेगा। बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत 19 मार्च से 2 अप्रैल के बीच 261 केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया गया है। अब रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।