Santosh Kumar | April 13, 2025 | 07:02 PM IST | 4 mins read
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन यूपीएमएसपी द्वारा 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक किया गया। परीक्षाएं राज्य भर में 8140 केंद्रों पर हुई।
Download the UP Board Class 10 Syllabus 2025-26 with updated subjects & marking scheme. Plan smartly and prepare well to score high in your upcoming board exams.
Download Now
UP Board Result 2025 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने अभी तक यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। उम्मीद है कि रिजल्ट की तारीख जल्द ही जारी कर दी जाएगी। यूपी बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 और 12 में उपस्थित होने वाले लाखों छात्र अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 घोषित होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।
UP Board Class 10th 2026 QP's: Hindi | Computer | Social Science | English | Science | Maths
UP Board Class 10th 2026 Answer Key: Hindi | Computer | Social Science | English | Maths
UP Board 10th 2026: Revised Time Table | Exam Centre List PDF
UP Board 10th: Syllabus 2025-26 | Previous Year's Question Papers
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 से जुड़ी जानकारी भी इस आर्टिकल में देखने को मिलेगी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन यूपीएमएसपी द्वारा 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक किया गया। परीक्षाएं राज्य भर में 8140 केंद्रों पर हुई।
इस साल दोनों कक्षाओं के लिए करीब 54,37,233 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। बोर्ड ने हाल ही में घोषणा की थी कि राज्य भर के सभी 261 केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। मूल्यांकन 19 मार्च से 2 अप्रैल तक चला।
त्रुटि-मुक्त मूल्यांकन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ने सख्त दिशा-निर्देश भी जारी किए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की 3 करोड़ से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया है।
बोर्ड सचिव के मुताबिक कॉपियों की जांच के बाद टॉपर छात्रों के वेरिफिकेशन एवं परीक्षाफल वेबसाइट पर अपलोड करने में 15 दिनों का समय लगने वाला है। रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल 2025 के बीच जारी किया जा सकता है।
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे घोषित होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन विवरण के साथ इन्हें देख सकेंगे। छात्र यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 2025 रिजल्ट वेबसाइट की सूची नीचे देख सकते हैं-
बोर्ड सचिव के मुताबिक कॉपियों की जांच के बाद टॉपर छात्रों के वेरिफिकेशन एवं परीक्षाफल वेबसाइट पर अपलोड करने में 15 दिनों का समय लगने वाला है। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 से जुड़ी हर अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।
April 13, 2025 | 07:02 PM IST
बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया और कुछ अन्य माध्यमों पर दावा किया जा रहा है कि यूपी बोर्ड 15 अप्रैल को दोपहर दो बजे परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। उन्होंने कहा कि यह सूचना पूरी तरह गलत और भ्रामक है।
April 13, 2025 | 06:35 PM IST
कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए यूपी बोर्ड परीक्षाएं राज्य भर में 8,140 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी ।
April 13, 2025 | 05:54 PM IST
छात्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in के माध्यम से कक्षा 10वीं के साथ-साथ 12वीं के लिए यूपीएमएस यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 की घोषणा के संबंध में मिनट-दर-मिनट अपडेट की जांच कर सकते हैं।
April 13, 2025 | 05:04 PM IST
बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार कॉपियां जांचने के बाद टॉपर छात्रों का सत्यापन कर रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड करने में 15 दिन का समय लगेगा।
April 13, 2025 | 04:13 PM IST
यूपी बोर्ड हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से छात्र किसी भी प्रश्न के लिए यूपीएमएसपी के बोर्ड अधिकारियों से जुड़ सकते हैं:
April 13, 2025 | 03:30 PM IST
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले 51 लाख से अधिक छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम upmsp.edu.in पर घोषित किया जाएगा।
April 13, 2025 | 02:30 PM IST
पिछले साल, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2024 में छात्रों का पास प्रतिशत 89.55% और यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2024 में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.60% दर्ज किया गया था।
April 13, 2025 | 01:55 PM IST
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी संबद्ध संस्थानों को एक अधिसूचना जारी कर 15 अप्रैल तक आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए आंतरिक अंक अपलोड करने का आग्रह किया है।
April 13, 2025 | 01:33 PM IST
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी बोर्ड ने इस साल से मार्कशीट पर बार कोड जोड़ने का फैसला किया है। इस बार कोई भी व्यक्ति कोड को स्कैन करके मार्कशीट की प्रामाणिकता की जांच कर सकता है। इसके साथ ही डिजिटल सिग्नेचर को भी शामिल किया गया है।
April 13, 2025 | 01:15 PM IST
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद उसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे-
April 13, 2025 | 12:57 PM IST
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) जल्द ही हाईस्कूल (कक्षा 10) का रिजल्ट जारी करेगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
April 13, 2025 | 12:30 PM IST
यूपी बोर्ड ने कहा है कि जो भी समाचार पत्र, वेबसाइट या मोबाइल एप रिजल्ट प्रकाशित या प्रसारित करना चाहते हैं, उन्हें 15 अप्रैल 2025 तक प्रयागराज स्थित यूपी बोर्ड के गोपनीय अनुभाग-1 से संपर्क कर रिजल्ट प्रकाशित करने से संबंधित औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
April 13, 2025 | 12:08 PM IST
नहीं, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों का खंडन किया है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने इस पर स्पष्टीकरण दिया है।
April 13, 2025 | 11:49 AM IST
यूपी बोर्ड 2025 रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल 2025 के बीच जारी किया जा सकता है। बोर्ड सचिव के मुताबिक कॉपियों की जांच के बाद टॉपर छात्रों के वेरिफिकेशन एवं परीक्षाफल वेबसाइट पर अपलोड करने में 15 दिनों का समय लगने वाला है।
April 13, 2025 | 11:33 AM IST
यूपी बोर्ड 2025 रिजल्ट में अपने अंक ऑनलाइन देखने के लिए निम्नलिखित लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता है-
April 13, 2025 | 11:30 AM IST
पिछले साल की रिजल्ट तिथि पर नजर डालें तो यूपी बोर्ड 2025 रिजल्ट 20 से 25 मार्च के बीच जारी हो सकता था, लेकिन बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है।
April 13, 2025 | 11:30 AM IST
यूपीएमएसपी जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है। बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया है।