Santosh Kumar | April 15, 2025 | 10:58 PM IST | 7 mins read
जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
JEE Mains 2025 Result Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन 2025 सेशन 2 पेपर 1 का रिजल्ट जारी कर सकती है। जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए रिजल्ट चेक या डाउनलोड कर सकेंगे। एनटीए द्वारा 17 अप्रैल को जेईई मेन 2025 रिजल्ट सेशन 2 पेपर 1 जारी करने की उम्मीद है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: CSAB 2026 Counselling CP | Free 1:1 Counselling | PYQs (Matrices & Determinants)
Comprehensive Guide: IIT's | NIT's | IIIT's | Foreign Universities in India | Study Guide
एनटीए जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई।
एनटीए जेईई मेन 2025 परिणाम की पुनर्जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए कोई सुविधा प्रदान नहीं करता है। छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों को अंतिम माना जाता है और उन्हें बदला नहीं जाएगा। परिणाम से पहले जेईई मेन फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
एनटीए जेईई मेन 2025 प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक पोर्टल पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करके जेईई मेन आंसर की 2025 चेक कर सकते हैं।
जेईई मेन 2025 सत्र 2 परीक्षा 2 से 9 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की गई। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की मदद से अपने अंकों की गणना कर सकते हैं और नीचे दी गई तालिका में एनटीए जेईई मेन 2025 मार्किंग स्कीम भी देख सकते हैं-
जेईई मेन 2025 पेपर | जेईई मेन उत्तर | जेईई मेन 2025 मार्किंग स्कीम |
|---|---|---|
पेपर 1 (बीई, बीटेक) और पेपर 2 (बीआर्क, बीप्लानिंग) | सही जवाब | चार अंक (+4) |
गलत उत्तर | माइनस एक अंक (-1) | |
अनुत्तरित/समीक्षा के लिए चिह्नित | कोई अंक नहीं (0) |
Also read JEE Mains 2025 Result Live: जेईई मेन सेशन 2 पेपर 1 रिजल्ट जल्द, फाइनल आंसर की पर लेटेस्ट अपडेट जानें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
यदि उम्मीदवारों को जेईई मेन 2025 सेशन 2 पेपर 1 रिजल्ट डाउनलोड करने में किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2025 सेशन 2 की परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की। जेईई मेन 2025 रिजल्ट, कटऑफ, स्कोरकार्ड लिंक, मार्किंग स्कीम और परीक्षा से जुड़ी नवीनतम अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।
April 15, 2025 | 10:58 PM IST
जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए रिजल्ट चेक या डाउनलोड कर सकेंगे।
April 15, 2025 | 10:49 PM IST
एनटीए ने सभी उम्मीदवारों को अफवाहों या ऐसी खबरों पर ध्यान न देने की सलाह दी है। जिससे भ्रम और चिंता बढ़ती है। बता दें कि उम्मीदवारों और विशेषज्ञों ने जेईई मेन आंसर की 2025 में कम से कम 9 विसंगतियों को चिह्नित किया है।
ये भी पढ़ें:- JEE Main 2025: जेईई मेन सेशन 2 में गड़बड़ी की खबरों पर एनटीए ने दी सफाई, फाइनल आंसर-की से तय होगा स्कोर
April 15, 2025 | 10:19 PM IST
शीर्ष कोचिंग संस्थानों के विशेषज्ञों ने भी पाया कि छात्रों की शिकायतें सही है। एक अभिभावक प्रमोद कामथ ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मेरी बेटी ने 71 सवालों के जवाब दिए थे। लेकिन अब प्राप्त रिस्पॉन्स शीट में सभी सवाल अनुत्तरित दिख रहे हैं।
April 15, 2025 | 09:51 PM IST
एनटीए ने 'एक्स' पर कहा कि अभी फाइनल आंसर की जारी नहीं की गई है। फाइनल आंसर की के आधार पर ही अभ्यर्थियों का स्कोर तय होगा। इसलिए मौजूदा आंसर की को देखकर कोई निष्कर्ष निकालना ठीक नहीं है।
April 15, 2025 | 09:20 PM IST
जेईई मेन परिणाम 2025 से कुछ ही दिन पहले राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उम्मीदवारों और विशेषज्ञों ने सत्र 2 की उत्तर कुंजी में कम से कम नौ त्रुटियों को चिह्नित किया है, जिससे उम्मीदवारों में चिंता पैदा हो गई है।
April 15, 2025 | 08:49 PM IST
एनटीए ने कहा है कि जेईई (मेन) सेशन-2 की जो उत्तर कुंजी अभी अपलोड की गई है, वह केवल प्रोविजनल है। अंतिम उत्तर कुंजी अभी जारी नहीं की गई है। उम्मीदवारों का स्कोर अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही तय किया जाएगा। इसलिए वर्तमान उत्तर कुंजी को देखकर कोई निष्कर्ष निकालना सही नहीं है।
April 15, 2025 | 08:00 PM IST
पिछले सालों के ट्रेंड को देखकर 2025 के लिए अनुमानित JEE Main स्कोर और पर्सेंटाइल का अंदाज़ा नीचे दिया गया है-
| 300 में से अंक | पर्सेंटाइल | जेईई मेन रैंक |
|---|---|---|
290- 280 | 99.99908943 - 99.99745041 | 13 - 36 |
280 - 250 | 99.99745041 - 99.96976913 | 36 - 428 |
250 - 240 | 99.96976913 - 99.94664069 | 428 - 755 |
240 - 230 | 99.94664069 - 99.91595453 | 755 - 1189 |
230 - 220 | 99.91595453 - 99.86623749 | 1189 - 1893 |
220 - 210 | 99.86623749 - 99.80777899 | 1893 - 2720 |
210 - 200 | 99.80777899 - 99.73129123 | 2720 - 3803 |
200 - 190 | 99.73129123 - 99.62402626 | 3803 - 5320 |
190 - 180 | 99.62402626 - 99.48033855 | 5320 - 7354 |
180 - 170 | 99.48033855 - 99.2955842 | 7354 - 9968 |
170 - 160 | 99.2955842 - 99.06985426 | 9968 - 13163 |
160 - 150 | 99.06985426 - 98.77819917 | 13163 - 17290 |
150 - 140 | 98.77819917 - 98.40768884 | 17290 - 22533 |
140 - 130 | 98.40768884 - 97.94047614 | 22533 - 29145 |
130 - 120 | 97.94047614 - 97.35425213 | 29145 - 37440 |
120 - 110 | 97.35425213 - 96.60949814 | 37440 - 47979 |
110 - 100 | 96.60949814 - 95.64338495 | 47979 - 61651 |
100 - 90 | 95.64338495 - 94.39636137 | 61651 - 79298 |
90 - 80 | 94.39636137 - 92.76234617 | 79298 - 102421 |
80 - 70 | 92.76234617 - 90.4109851 | 102421 - 135695 |
70 - 60 | 90.4109851 - 87.06073037 | 135695 - 183105 |
60 - 50 | 87.06073037 - 81.57582987 | 183105 - 260722 |
50 - 40 | 81.57582987 - 73.08140938 | 260722 - 380928 |
40 - 30 | 73.08140938 - 59.84001311 | 380928 - 568308 |
30 - 20 | 59.84001311 - 40.3469266 | 568308 - 844157 |
20 - 10 | 40.3469266 - 20.95045141 | 844157 - 1118638 |
10 - 0 | 20.95045141 - 6.599800585 | 1118638 - 1321716 |
April 15, 2025 | 07:34 PM IST
जेईई मेन 2025 सेशन 2 रिजल्ट निम्नलिखित वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा:
April 15, 2025 | 07:13 PM IST
राजस्थान के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज बेहतर शिक्षा, रिसर्च और प्लेसमेंट के लिए जाने जाते हैं। इस लिस्ट में बिट्स पिलानी, आईआईटी जोधपुर, मणिपाल यूनिवर्सिटी जैसे कॉलेजों के नाम शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- Top Engineering Colleges in Rajasthan: राजस्थान के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज कौन से हैं? जानें एलिजिबिलिटी, फीस
April 15, 2025 | 06:51 PM IST
40 अंकों के लिए जेईई मेन का पर्सेंटाइल लगभग 69.5797271 (अपेक्षित) है। उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए रिजल्ट चेक या डाउनलोड कर सकेंगे।
April 15, 2025 | 06:30 PM IST
जेईई मेन 2025 का दूसरा सत्र (सेशन 2) 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया गया। पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक) 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल को आयोजित हुआ, जबकि पेपर 2 (बी.आर्क और बी.प्लान) 9 अप्रैल को आयोजित किया गया।
April 15, 2025 | 06:11 PM IST
एक अभिभावक प्रमोद कामथ ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मेरी बेटी ने 71 प्रश्नों के उत्तर दिए थे। लेकिन अब प्राप्त रिस्पॉन्स शीट में सभी प्रश्न अनुत्तरित दिखाई दे रहे हैं। एनटीए बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है और ईमेल का जवाब नहीं दे रहा।"
April 15, 2025 | 05:44 PM IST
छात्रों का कहना है कि इतनी बड़ी परीक्षा में इस तरह की गलतियां होना दिखाता है कि एजेंसी इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। हाल ही में कोटा के छात्रों ने बताया कि जब उत्तर कुंजी और प्रश्नपत्र जारी किया गया तो उन्हें कम से कम 9 सवालों में गलतियां मिलीं।
ये भी पढ़ें:- JEE Mains 2025: त्रुटिपूर्ण रिस्पॉन्स शीट से बढ़ी छात्रों की चिंता, 9 प्रश्न चिह्नित, एनटीए पर फिर उठे सवाल
April 15, 2025 | 05:26 PM IST
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एनटीए जेईई मेन्स प्रोविजनल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
April 15, 2025 | 05:04 PM IST
एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 1 का रिजल्ट 11 फरवरी को और पेपर 2 का रिजल्ट 23 फरवरी को जारी किया। इस परीक्षा में शामिल होने वाले टॉप 2.5 लाख छात्र जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
April 15, 2025 | 04:45 PM IST
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन 2025 सेशन 2 स्कोरकार्ड की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
April 15, 2025 | 04:13 PM IST
जेईई मेन्स 2025 मार्किंग स्कीम के अनुसार, हर सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि हर गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। केवल वे उम्मीदवार जो शीर्ष 2.5 लाख रैंक हासिल करते हैं, वे ही जेईई एडवांस परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
April 15, 2025 | 03:54 PM IST
एनटीए जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की 2025 पर दर्ज आपत्तियों के आधार पर जेईई मेन 2025 सेशन 2 रिजल्ट जारी करेगा। एनटीए जेईई मेन 2025 सेशन 2 रिजल्ट 17 अप्रैल तक घोषित होने की उम्मीद है।
April 15, 2025 | 03:33 PM IST
एनटीए जेईई मेन रिजल्ट 2025 की घोषणा के साथ-साथ आईआईटी जेईई मेन 2025 क्वालीफाइंग कटऑफ भी जारी करता है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में जेईई मेन 2025 की अपेक्षित कटऑफ देख सकते हैं-
श्रेणी | अपेक्षित जेईई मेन कटऑफ 2025 |
|---|---|
सामान्य | 92 - 100 |
ईडब्ल्यूएस | 83 - 92 |
ओबीसी-एनसीएल | 78 - 92 |
एससी | 61 - 92 |
एसटी | 47 - 92 |
April 15, 2025 | 03:24 PM IST
जेईई मेन 2025 के पहले सत्र में 14 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल एनटीए स्कोर हासिल किया। इनमें से 5 अभ्यर्थी राजस्थान से थे।
April 15, 2025 | 03:20 PM IST
जेईई मेन सेशन 2 पेपर 1 की आंसर की एनटीए ने 11 अप्रैल को जारी की। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जांच कर सकते हैं।
April 15, 2025 | 03:18 PM IST
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन 2025 सेशन 2 का रिजल्ट जारी कर सकती है।