Santosh Kumar | April 17, 2025 | 07:37 AM IST | 9 mins read
एनटीए ने सोशल मीडिया पर जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट में गलतियों के दावों का खंडन किया है।

JEE Mains 2025 Result Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कल यानी 17 अप्रैल को ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन 2025 सेशन 2 पेपर 1 का रिजल्ट जारी कर सकती है। एनटीए जेईई मेन 2025 रिजल्ट के साथ जेईई मेन फाइनल आंसर की 2025 भी रिलीज कर सकती है। जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रिजल्ट, आंसर की जारी होने के बाद एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए चेक या डाउनलोड कर सकेंगे।
जेईई मेन 2025 का दूसरा सत्र (सेशन 2) 2 से 9 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया गया। पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक) 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल को आयोजित हुआ, जबकि पेपर 2 (बी.आर्क और बी.प्लान) 9 अप्रैल को आयोजित किया गया।
जेईई मेन सेशन 2 पेपर 1 रिजल्ट कब आएगा? लेटेस्ट अपडेट जानें
जेईई मेन सेशन 2 पेपर 1 की आंसर की 11 अप्रैल को एनटीए द्वारा जारी की गई थी। उम्मीदवार इसे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। उम्मीदवारों ने जेईई मेन प्रोविजनल आंसर 2025 की में 9 विसंगतियों को चिह्नित किया है।
हालांकि, एनटीए ने सोशल मीडिया पर जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट में गलतियों के दावों का खंडन किया है। टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अपने एक्स हैंडल पर स्पष्टीकरण जारी किया है।
एनटीए ने कहा है कि यह केवल एक प्रोविजनल आंसर की है और उम्मीदवारों को जेईई मेन फाइनल आंसर की का इंतजार करना चाहिए। एनटीए जल्द ही जेईई मेन 2025 फाइनल आंसर की 2025 जारी कर सकता है।
एनटीए जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई।
जेईई मेन 2025 का रिजल्ट कल (17 अप्रैल) तक जारी होने की उम्मीद है। जेईई मेन्स 2025 मार्किंग स्कीम के अनुसार, हर सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि हर गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
एनटीए जेईई मेन रिजल्ट 2025 की घोषणा के साथ-साथ आईआईटी जेईई मेन 2025 क्वालीफाइंग कटऑफ भी जारी करता है। केवल वे उम्मीदवार जो शीर्ष 2.5 लाख रैंक हासिल करते हैं, वे ही जेईई एडवांस परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
जेईई मेन 2025 सेशन 2 पेपर 1 की आंसर की पर उठ रहे सवालों के बीच एनटीए कल यानी 17 अप्रैल को रिजल्ट जारी कर सकती है। जेईई मेन 2025 रिजल्ट, कटऑफ, स्कोरकार्ड लिंक और परीक्षा के बारे में नवीनतम अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।
April 16, 2025 | 10:47 PM IST
एनटीए द्वारा जेईई मेन सेशन 2 2025 परीक्षा 2,3,4,7,8 और 9 अप्रैल को पेपर 1 (बीई, बीटेक), पेपर 2ए (बीआर्क), पेपर 2बी (बीप्लानिंग) के लिए आयोजित की गई।
April 16, 2025 | 10:15 PM IST
इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी हैदराबाद (IIT Hyderabad) संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन कट-ऑफ 2025 के आधार पर बीटेक प्रोग्राम में प्रवेश देगा।
April 16, 2025 | 09:50 PM IST
जेईई मेन रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी:
April 16, 2025 | 09:08 PM IST
April 16, 2025 | 08:02 PM IST
जेईई मेन्स में 70 अंक लाने वाले इंजीनियरिंग अभ्यर्थी जेईई मेन पर्सेंटाइल 84.56203931 और 91.59517945 के बीच की उम्मीद कर सकते हैं।
April 16, 2025 | 07:29 PM IST
जेईई मेन परिणाम 2025 की जांच करने में किसी भी तरह की कठिनाई होने पर कैंडिडेट एनटीए से हेल्पलाइन नंबर - 011-407590 या ईमेल आईडी - jeemain@nta.ac.in के जरिए संपर्क कर सकते हैं।
April 16, 2025 | 06:57 PM IST
आधिकारिक सूचना बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) 17 अप्रैल तक जेईई मेन 2025 का परिणाम घोषित करेगी।
April 16, 2025 | 06:38 PM IST
जेईई मेन 2025 सेशन 2 रिजल्ट लिंक जल्द ही jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा। 100 अंक प्राप्त करने वाले बीटेक उम्मीदवारों को 94.39636137 और 95.64338495 के बीच पर्सेंटाइल की उम्मीद की जा सकती है।
April 16, 2025 | 06:13 PM IST
April 16, 2025 | 05:49 PM IST
जेईई मेन 2025 पर्सेंटाइल प्रेडिक्टर परीक्षा में उम्मीदवारों के कच्चे अंकों के आधार पर उनके पर्सेंटाइल का अनुमान लगाता है। यह उपकरण परीक्षा के कठिनाई स्तर, शिफ्ट विवरण, अपेक्षित स्कोर और अन्य कारकों को ध्यान में रखता है।
April 16, 2025 | 05:18 PM IST
जेईई मेन 2025 सेशन 2 रिजल्ट लिंक (jee main april attempt result 2025) जल्द ही jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा।
इसे भी पढ़ें - JEE Main 2025: जेईई मेन सेशन 2 में गड़बड़ी की खबरों पर एनटीए ने दी सफाई, फाइनल आंसर-की से तय होगा स्कोर
April 16, 2025 | 04:59 PM IST
एनटीए ने जेईई मेन 2025 सत्र 2 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तारीख की घोषणा नहीं की है; हालांकि, यह jee mains result 2025 के साथ ही जारी होने की उम्मीद है।
April 16, 2025 | 04:27 PM IST
एनटीए कल यानी 17 अप्रैल तक जेईई मेन सत्र 2 परिणाम 2025 (jee result 2025 session 2) की घोषणा करेगा। उम्मीदवारों को जेईई मेन 2025 स्कोरकार्ड लॉगिन और डाउनलोड करने के लिए अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
April 16, 2025 | 04:00 PM IST
जेईई मेन सेशन 2 पेपर 1 की आंसर की एनटीए ने 11 अप्रैल को जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। एनटीए जेईई मेन 2025 फाइनल आंसर की जल्द जारी करेगा।
April 16, 2025 | 03:28 PM IST
जेईई मेन 2025 की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट में गड़बड़ी की बात सामने आई है। एनटीए ने 'एक्स' पर छात्रों और विशेषज्ञों के दावों को खारिज किया है। छात्र अभी भी उलझन में हैं और सभी एनटीए की अगली घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- JEE Mains Result 2025: जेईई मेन आंसर की में विसंगतियों के बावजूद क्या एनटीए कल तक घोषित कर देगा रिजल्ट?
April 16, 2025 | 03:03 PM IST
छात्रों ने एनटीए से मांग की है कि या तो त्रुटिपूर्ण प्रश्नों को हटाया जाए या फिर उन पर बोनस अंक दिए जाएं।
ये भी पढ़ें:- JEE Mains Result 2025: जेईई मेन क्वालीफाइंग मार्क्स, केटेगरी वाइज अंक, लास्ट ईयर कटऑफ जानें
April 16, 2025 | 02:40 PM IST
जेईई मेन रैंक प्रेडिक्टर 2025 छात्रों को आधिकारिक परिणाम आने से पहले उनकी अनुमानित रैंक जानने में मदद करता है। छात्र अपना पर्सेंटाइल और जेईई मेन 2025 स्कोर दर्ज करके अपनी संभावित रैंक का अंदाजा लगा सकते हैं।
April 16, 2025 | 02:21 PM IST
छात्रों के जवाब के अनुसार, जेईई मेन 3 अप्रैल की शिफ्ट 2 सबसे कठिन पाई गई, उसके बाद 4 अप्रैल की शिफ्ट 2 थी। एनटीए जेईई मेन 2025 रिजल्ट के साथ जेईई मेन फाइनल आंसर की 2025 भी रिलीज कर सकती है।
April 16, 2025 | 02:01 PM IST
जेईई मेन सत्र 2 पेपर 1 के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी 11 अप्रैल, 2025 को जारी की गई थी, और आपत्तियां उठाने की विंडो 13 अप्रैल, 2025 को बंद हो गई थी।
April 16, 2025 | 01:30 PM IST
इस वर्ष NTA JEE मेन सेशन 2 पेपर I भारत के 285 शहरों और 15 अंतरराष्ट्रीय शहरों में 531 केंद्रों पर 2 अप्रैल, 3 अप्रैल, 4 अप्रैल, 7 अप्रैल और 8 अप्रैल को आयोजित किया गया था। पेपर 2 परीक्षा 9 अप्रैल, 2025 को आयोजित की गई थी।
April 16, 2025 | 01:05 PM IST
जेईई मेन परीक्षा में 50 अंक लाने वाले उम्मीदवार 75 पर्सेंटाइल स्कोर करने की उम्मीद कर सकते हैं। जेईई मेन के अंक बनाम पर्सेंटाइल हर साल विभिन्न कारकों के कारण उतार-चढ़ाव करते हैं।
April 16, 2025 | 12:43 PM IST
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एनटीए जेईई मेन्स प्रोविजनल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
April 16, 2025 | 12:28 PM IST
40 अंकों के लिए जेईई मेन का पर्सेंटाइल लगभग 69.5797271 (अपेक्षित) है। उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए रिजल्ट चेक या डाउनलोड कर सकेंगे।
April 16, 2025 | 12:01 PM IST
एनटीए जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा में 14 उम्मीदवारों ने जेईई मेन 100 पर्सेंटाइल हासिल किया, जिनमें से 12 उम्मीदवार सामान्य श्रेणी से थे।
ये भी पढ़ें:- JEE Main 2025 Result: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट के आंकड़े; सामान्य श्रेणी से 12 टॉपर, 1 महिला अभ्यर्थी शामिल
April 16, 2025 | 11:39 AM IST
एनटीए ने सोशल मीडिया पर जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट में गलतियों के दावों का खंडन किया है। (इमेज-आधिकारिक एक्स हैंडल)
April 16, 2025 | 11:15 AM IST
जेईई मेन स्कोरकार्ड केवल एक शैक्षणिक वर्ष के लिए वैध है। छात्रों को अपना जेईई मेन 2025 सेशन 2 स्कोरकार्ड देखने के लिए अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
ये भी पढ़ें:- JEE Main 2025: एनआईटी श्रीनगर के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक
April 16, 2025 | 10:57 AM IST
जेईई मेन रिजल्ट 2025 से कुछ ही दिन पहले राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उम्मीदवारों और विशेषज्ञों ने सत्र 2 की उत्तर कुंजी में कम से कम नौ त्रुटियों को चिह्नित किया है, जिससे उम्मीदवारों में चिंता पैदा हो गई है।
April 16, 2025 | 10:32 AM IST
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) 17 अप्रैल तक सत्र 2 के लिए जेईई मेन्स रिजल्ट 2025 घोषित करेगी। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
April 16, 2025 | 10:02 AM IST
जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को दो पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा में शामिल होने के लिए 13,11,544 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 12,58,136 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए।
April 16, 2025 | 09:42 AM IST
एनटीए निम्नलिखित वेबसाइटों पर जेईई मेन 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लिंक अपडेट करेगा:
April 16, 2025 | 09:16 AM IST
पिछले सालों के ट्रेंड को देखकर 2025 के लिए अनुमानित JEE Main स्कोर और पर्सेंटाइल का अंदाज़ा नीचे दिया गया है-
| 300 में से अंक | पर्सेंटाइल | जेईई मेन रैंक |
|---|---|---|
290- 280 | 99.99908943 - 99.99745041 | 13 - 36 |
280 - 250 | 99.99745041 - 99.96976913 | 36 - 428 |
250 - 240 | 99.96976913 - 99.94664069 | 428 - 755 |
240 - 230 | 99.94664069 - 99.91595453 | 755 - 1189 |
230 - 220 | 99.91595453 - 99.86623749 | 1189 - 1893 |
220 - 210 | 99.86623749 - 99.80777899 | 1893 - 2720 |
210 - 200 | 99.80777899 - 99.73129123 | 2720 - 3803 |
200 - 190 | 99.73129123 - 99.62402626 | 3803 - 5320 |
190 - 180 | 99.62402626 - 99.48033855 | 5320 - 7354 |
180 - 170 | 99.48033855 - 99.2955842 | 7354 - 9968 |
170 - 160 | 99.2955842 - 99.06985426 | 9968 - 13163 |
160 - 150 | 99.06985426 - 98.77819917 | 13163 - 17290 |
150 - 140 | 98.77819917 - 98.40768884 | 17290 - 22533 |
140 - 130 | 98.40768884 - 97.94047614 | 22533 - 29145 |
130 - 120 | 97.94047614 - 97.35425213 | 29145 - 37440 |
120 - 110 | 97.35425213 - 96.60949814 | 37440 - 47979 |
110 - 100 | 96.60949814 - 95.64338495 | 47979 - 61651 |
100 - 90 | 95.64338495 - 94.39636137 | 61651 - 79298 |
90 - 80 | 94.39636137 - 92.76234617 | 79298 - 102421 |
80 - 70 | 92.76234617 - 90.4109851 | 102421 - 135695 |
70 - 60 | 90.4109851 - 87.06073037 | 135695 - 183105 |
60 - 50 | 87.06073037 - 81.57582987 | 183105 - 260722 |
50 - 40 | 81.57582987 - 73.08140938 | 260722 - 380928 |
40 - 30 | 73.08140938 - 59.84001311 | 380928 - 568308 |
30 - 20 | 59.84001311 - 40.3469266 | 568308 - 844157 |
20 - 10 | 40.3469266 - 20.95045141 | 844157 - 1118638 |
10 - 0 | 20.95045141 - 6.599800585 | 1118638 - 1321716 |
April 16, 2025 | 08:53 AM IST
जेईई मेन 2025 का दूसरा सत्र 2 से 9 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया गया। पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक) 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल को आयोजित हुआ, जबकि पेपर 2 (बी.आर्क और बी.प्लान) 9 अप्रैल को आयोजित किया गया।
April 16, 2025 | 08:32 AM IST
एनटीए ने 'एक्स' पर कहा कि अभी फाइनल आंसर की जारी नहीं की गई है। फाइनल आंसर की के आधार पर ही अभ्यर्थियों का स्कोर तय होगा। इसलिए मौजूदा आंसर की को देखकर कोई निष्कर्ष निकालना ठीक नहीं है।
April 16, 2025 | 08:17 AM IST
छात्रों का कहना है कि इतनी बड़ी परीक्षा में इस तरह की गलतियां होना दिखाता है कि एजेंसी इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। हाल ही में कोटा के छात्रों ने बताया कि जब उत्तर कुंजी और प्रश्नपत्र जारी किया गया तो उन्हें कम से कम 9 सवालों में गलतियां मिलीं।
ये भी पढ़ें:- JEE Mains 2025: त्रुटिपूर्ण रिस्पॉन्स शीट से बढ़ी छात्रों की चिंता, 9 प्रश्न चिह्नित, एनटीए पर फिर उठे सवाल
April 16, 2025 | 07:59 AM IST
आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन 2025 सेशन 2 रिजल्ट की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
April 16, 2025 | 07:37 AM IST
जेईई मेन 2025 का रिजल्ट कल (17 अप्रैल) तक जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्पडेस्क को 011-40759000 पर कॉल या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
April 16, 2025 | 07:25 AM IST
जेईई मेन सेशन 2 पेपर 1 की आंसर की एनटीए ने 11 अप्रैल को जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। उम्मीदवारों ने जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की में विसंगति को चिह्नित किया है।
April 16, 2025 | 07:23 AM IST
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कल यानी 17 अप्रैल को ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन 2025 सेशन 2 पेपर 1 का रिजल्ट जारी कर सकती है।
11 अप्रैल को प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में गुस्सा है। आरोप है कि आंसर-की में कई तथ्यात्मक गलतियां हैं। सोशल मीडिया पर छात्रों ने एनटीए की लापरवाही पर नाराजगी जताई है।
Santosh Kumar