Kabel Stars Scholarship 2024: 1000 से अधिक छात्रों को आरआर केबल स्टार स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए चुना गया
Abhay Pratap Singh | January 24, 2024 | 03:50 PM IST | 1 min read
आरआर केबल स्टार स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत देश भर के 1000 से अधिक छात्रों को चुना गया है। विजेता उम्मीदवारों को कुल 1 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
नई दिल्ली: आरआर केबल के केबल स्टार स्कॉलरशिप योजना के दूसरे संस्करण में विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। देश भर के 1000 से अधिक छात्रों को आरआर केबल स्टार स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए चुना गया।
छात्रवृत्ति के तहत प्रत्येक चयनित छात्र को आगे की पढ़ाई के लिए 10,000 रुपये दिए जाते हैं। विजेता उम्मीदवारों को कुल 1 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। मुंबई से स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत 68 छात्रों का चयन किया गया। छात्रवृत्ति इलेक्ट्रीशियनों के प्रतिभाशाली बच्चों को शिक्षा जारी रखने के लिए दी जाती है।
आरआर केबल द्वारा इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम की शुरुआत वर्ष 2022 में की गई। भारत में इलेक्ट्रीशियन के रूप में काम करने वालों के केवल वे बच्चे ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 10वीं कक्षा पहले प्रयास में उत्तीर्ण की हो और वे अगले वर्ष 11वीं की पढ़ाई कर रहे होते हैं।
मुंबई के विजेता उम्मीदवारों के लिए पुरस्कार समारोह का आयोजन मुंबई स्थित लैवेंडर बाग में किया गया। केबल स्टार स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट kabelstar.com/application-form पर जाकर मांगी गई जानकारी देते हुए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रीशियन को आरआर कनेक्ट ऐप पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।
अगली खबर
]International Education Day 2024: अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, ‘स्थायी शांति के लिए सीखना' इस साल का थीम
इंटरनेशनल एजुकेशन डे हर साल एक नई थीम पर मनाया जाता है और इसका उद्देश्य लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। साल 2023 में अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस का थीम ‘लोगों में निवेश करें और शिक्षा को प्राथमिकता दें’ विषय पर आधारित था।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें