JSSC JFWCE 2024: झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगी परीक्षा का संताली पेपर रद्द, पुनः परीक्षा तिथि जल्द
Abhay Pratap Singh | November 3, 2026 | 02:52 PM IST | 2 mins read
जेएसएससी ने बताया कि, संताली भाषा के प्रश्न पत्र में कई प्रश्न पाठ्यक्रम के बाहर से और गलत प्रश्न शामिल थे, जिसके संबंध में अभ्यर्थियों से कई अभ्यावेदन प्राप्त हुए।
नई दिल्ली: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगी परीक्षा (JFWCE) 2024 का संताली पेपर रद्द कर दिया है। आयोग ने बताया कि रीएग्जाम की सूचना उचित समय पर जारी की जाएगी। संताली भाषा के अभ्यर्थियों को जेएसएससी फील्ड वर्कर 2024 पुनः परीक्षा में शामिल होना होगा।
जेएसएससी ने बताया कि, संताली भाषा के प्रश्न पत्र में कई प्रश्न पाठ्यक्रम के बाहर से और गलत प्रश्न शामिल थे, जिसके संबंध में अभ्यर्थियों से कई अभ्यावेदन प्राप्त हुए। इन प्रश्नों की समीक्षा आयोग द्वारा विषय विशेषज्ञों से कराई गई। जेएसएससी फील्ड वर्कर परीक्षा 2024 का आयोजन 19 जुलाई, 2026 को किया गया था।
आयोग की आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगी परीक्षा 2024 के अंतर्गत संताली भाषा की परीक्षा पुनः आयोजित की जाएगी, जिसकी सूचना अलग से जारी की जाएगी। संताली भाषा के कैंडिडेट को परीक्षाफल में शामिल होने के लिए संताली भाषा की पुनर्परीक्षा में भाग लेना अनिवार्य है।”
जेएसएससी के अनुसार, “विषय विशेषज्ञों के प्रतिवेदन के अनुसार 19 जुलाई, 2026 संपन्न झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा 2024 के संताली भाषा के प्रश्न पत्र में कई प्रश्न पाठ्यक्रम के बाहर होने/ अस्पष्ट अथवा गलत होने के कारण संताली भाषा की परीक्षा को रद्द किया जाता है।”
अभ्यर्थियों को पुनर्परीक्षा से संबंधित सूचना के लिए आयोग की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है। रीएग्जाम होने के बाद परीक्षार्थियों का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा।
JSSC Field Worker Exam 2024: नोटिस डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके जेएसएससी फील्ड वर्कर परीक्षा 2024 के संबंध जारी सूचना डाउनलोड कर सकते हैं:
- जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘व्हाट्स न्यू’ टैब पर विजिट करें।
- अब, ‘JFWCE- 2024 के तहत संथाली पेपर रद्द करने के संबध में सूचना’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद, पेज पर उपलब्ध पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज में पीडीएफ फाइल ओपन होगी।
- कैंडिडेट इसे जांचें और डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार