JPSC CSE Admit Card 2024: जेपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड jpsc.gov.in पर जारी, 17 मार्च को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | March 12, 2024 | 07:20 PM IST | 2 mins read
जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन पेपर-1 और पेपर-2 के लिए दो पाालियों में किया जाएगा।
नई दिल्ली: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने आज यानी 12 मार्च को जेपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर अपना हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
झारखंड सीएसई प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन दो पेपरों के लिए 17 मार्च 2024 को किया जाएगा। पहला पेपर प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। वहीं, दूसरे पेपर का आयोजन सेकेंड शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। प्रत्येक पेपर की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है।
जेपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगा। जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी तहत की समस्या होने पर अभ्यर्थी 16 मार्च तक फोन नंबर 9431301419, 9431301636 या +918956622450 पर संपर्क कर सकते हैं।
जेपीएससी इस भर्ती अभियान के तहत झारखंड लोक सेवा आयोग में ग्रुप ए और ग्रुप बी की कुल 342 रिक्तियां भरेगा। झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रीलिम्स एग्जाम में प्रत्येक पेपर (पेपर-1 और पेपर-2) 200 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा। जेपीएससी सीएसई प्री एग्जाम में गलत उत्तर पर अंक नहीं काटा जाएगा।
Also read JPSC CSE 2024: जेपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा तिथि जारी, दो पालियों में होगा एग्जाम
झारखंड सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 में सामान्य अध्ययन विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें भारत का भूगोल, भारत का इतिहास, भारतीय राजनीति और शासन, आर्थिक और सतत विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, झारखंड के विशिष्ट प्रश्न, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वर्तमान घटनाओं पर आधारित प्रश्न शामिल होंगे।
JPSC CSE Prelims Admit Card 2024: करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की सहयता से जेपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आयोग की वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘झारखंड सीएसई प्री एडमिट कार्ड 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉगिन करें।
- इसके बाद उम्मीदवार को स्क्रीन पर हाल टिकट प्रदर्शित होगा।
- कैंडिडेट प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
JPSC CSE Exam 2024: चयन प्रक्रिया
जेपीएससी सीएसई भर्ती 2024 अभियान के तहत उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स एग्जाम, मेन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल कैंडिडेट को जेपीएससी सीएसई मेन एग्जाम 2024 में शामिल किया जाएगा। मेन एग्जाम और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर जेपीएसई सीएसई 2024 फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी