JPSC CSE Prelims 2024: जेपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी जारी, 30 मार्च तक आपत्ति दर्ज कराएं
Abhay Pratap Singh | March 24, 2024 | 05:22 PM IST | 2 mins read
जेपीएससी सीएसई प्री एग्जाम 2024 का आयोजन 17 मार्च को पेपर-1 और पेपर-2 के लिए दो पालियों में किया गया था। प्रत्येक पेपर में 200 अंकों के प्रश्न पूछे गए थे।
नई दिल्ली: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगी परीक्षा (जेसीसीएससीई) प्रारंभिक 2024 के लिए उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जेपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा में शामिल उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
झारखंड सीएसई 2024 प्रीलिम्स एग्जाम में उपस्थित हुए उम्मीदवार आज यानी 24 मार्च से उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। जेपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एग्जाम आंसर की के खिलाफ आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि 30 मार्च शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
जेपीएससी द्वारा इस भर्ती अभियान के तहत संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा (सीसीएसई/ सीसीएससी) 2024 के माध्यम से कुल 342 रिक्तियां भरी जाएंगी। इन रिक्तियों में झारखंड राज्य सरकार के तहत डिप्टी कलेक्टर, पुलिस सब-इंस्पेक्टर, राज्य कर अधिकारी और अन्य राज्य सिविल सेवाएं शामिल हैं।
Also read JPSC Paper Leak 2024: जेपीएससी पेपर लीक मामला गरमाया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की सीबीआई जांच की मांग
आयोग द्वारा झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन 17 मार्च 2024 को किया गया था। जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर शामिल थे। पहली शिफ्ट में पेपर-1 सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी शिफ्ट में पेपर-2 का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया था।
जेपीएससी सीएसई परीक्षा 2024 के तहत प्रत्येक पेपर 200 अंकों के लिए आयोजित किया गया था। वहीं, परीक्षा से पहले जेपीएससी सीएसई प्रश्नपत्र लीक और वायरल होने का मामला सामने आया था। इस दौरान अभ्यर्थियों ने हंगामा भी किया था। हालाँकि, अधिकारियों ने पेपर लीक होने से इनकार किया था।
JPSC CSE Prelims Answer Key 2024: आपत्तियां दर्ज कराने के चरण
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से जेपीएससी सीएसई प्रीलिम्स आंसर की के खिलाफ चुनौतियां दर्ज करा सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर, “JCCSCE answer key objection” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- जेपीएससी सीएसई प्रीलिम्स उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार इसे जांचें और आपत्ति के लिए प्रश्न का चयन करें।
- अब अपना उत्तर दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
- आपत्ति शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]Bihar Board 12th Result 2024: बिहार कक्षा 12वीं परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी, लड़कों से अधिक रहा प्रतिशत
बिहार कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 6,77,921 छात्र और 6,26,431 छात्राओं ने परीक्षा फॉर्म भरा था। बिहार बोर्ड क्लास 12th रिजल्ट 23 मार्च को जारी किया गया है
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी