JoSSA Mock Seat Allotment Result 2026: जोसा मॉक सीट अलॉटमेंट 1 रिजल्ट josaa.admissions.nic.in पर जारी
Santosh Kumar | June 8, 2026 | 03:48 PM IST | 2 mins read
जोसा काउंसलिंग 2026 शेड्यूल के अनुसार, अथॉरिटी 10 जून को जोसा 2026 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और चॉइस-फिलिंग की प्रक्रिया पूरी करेगी।
नई दिल्ली: जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) 2026 ने आज मॉक सीट एलोकेशन राउंड-1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट josaa.admissions.nic.in पर जाकर अपना सिम्युलेटेड अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। यह मॉक अलॉटमेंट जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड 2026 के आधार पर आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई में एडमिशन की संभावनाओं को समझने के लिए जारी किया गया है।
जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ने जोसा काउंसलिंग 2026 की तारीखें पहले ही घोषित कर दी हैं। शेड्यूल के अनुसार, अथॉरिटी 10 जून को जोसा 2026 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और चॉइस-फिलिंग की प्रक्रिया पूरी करेगी।
JoSSA Counselling 2026: रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव
अथॉरिटी ने 2 जून को जोसा 2026 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिवेट किया था। यह उन आवेदकों के लिए है जो जेईई मेंस 2026 या जेईई एडवांस्ड परीक्षा के जरिए टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते हैं।
जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, और उसके बाद सीट अलॉटमेंट, सीट एक्सेप्टेंस, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस का भुगतान शामिल है। अथॉरिटी ने आधिकारिक वेबसाइट पर काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया।
JoSSA Mock Seat Allotment Result 2026: रिजल्ट कैसे देखें?
जोसा मॉक सीट अलॉटमेंट 1 रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को नीचे बताए चरणों का पालना करना होगा-
- आधिकारिक वेबसाइट josaa.admissions.nic.in पर जाएं।
- जोसा मॉक सीट अलॉटमेंट 1 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉग इन करें।
- जोसा मॉक सीट अलॉटमेंट 1 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
JoSSA 2026 Counselling: सीट अलॉटमेंट 2 रिजल्ट डेट
उम्मीदवारों को जोसा काउंसलिंग के जरिए फाइनल एडमिशन मिलेगा। जिन उम्मीदवारों ने 7 जून तक रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया था और अपनी पसंद सेव कर ली थीं, वे अपने कैंडिडेट लॉगिन के जरिए अपनी संभावित सीट अलॉटमेंट देख सकेंगे।
जो उम्मीदवार 9 जून तक अपनी पसंद को सेव या उनमें बदलाव करते हैं, उन्हें मॉक सीट अलॉटमेंट राउंड 2 के लिए भी कंसीडर किया जाएगा, जो 10 जून को जारी होने वाला है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]IIT Admission CBSE Marks Relaxation: कक्षा 12वीं में 75% से कम अंक वाले छात्र भी जोसा काउंसलिंग के लिए पात्र
सीबीएसई क्लास 12 के वे स्टूडेंट्स जिनके मार्क्स 75% (जनरल, ओबीसी-एनसीएल और जनरल-ईडबल्यूएस कैटेगरी के लिए) या 65% (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के लिए) की तय सीमा से कम हैं, उन्हें भी चॉइस-फिलिंग प्रोसेस में शामिल होने की इजाजत दे दी गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार