Santosh Kumar | June 6, 2026 | 10:18 AM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को उनकी रैंक के आधार पर सीटें दी जाएंगी। उम्मीदवार संशोधित स्कोरकार्ड 15 जुलाई तक orgjee@iitr.ac.in पर ईमेल करें।
Predict your IIT admission chances based on JEE Advanced rank, category, gender, and quota. Get AI-powered college predictions with past cutoff trends.
Try Now
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) में एडमिशन के लिए जोसा काउंसलिंग प्रोसेस शुरू होने के साथ ही एक राहत भरी खबर सामने आई है। सीबीएसई क्लास 12 के वे स्टूडेंट्स जिनके मार्क्स 75% (जनरल, ओबीसी-एनसीएल और जनरल-ईडबल्यूएस कैटेगरी के लिए) या 65% (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के लिए) की तय सीमा से कम हैं, उन्हें भी चॉइस-फिलिंग प्रोसेस में शामिल होने की इजाजत दे दी गई है।
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
JEE Advanced 2026: College Predictor | IIT Admission Cut-Off Marks
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
इससे उन उम्मीदवारों को राहत मिली है, जिनका बोर्ड एग्जाम में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, लेकिन जेईई में उन्होंने अच्छी रैंक हासिल की। ऐसे प्रभावित स्टूडेंट्स 15 जुलाई तक ईमेल के जरिए संशोधित मार्कशीट जमा कर सकते हैं।
इसके बाद, अगर वे पात्रता की शर्तों को पूरा करते हैं, तो वे चौथे राउंड के बाद अलॉट की गई सीट हासिल कर सकेंगे। इस साल जेईई एडवांस्ड आयोजित करने वाले संस्थान आईआईटी रुड़की ने अपने एक्स हैंडल पर यह जानकारी दी।
आईआईटी रुड़की ने अपने एक्स हैंडल पर साझा किए गए पोस्ट में लिखा कि जिन छात्रों के 12वीं कक्षा में 75% से कम (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 65%) अंक हैं, वे भी अभी चॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट के लिए पात्र हैं।
उम्मीदवारों को उनकी रैंक के आधार पर सीटें दी जाएंगी। उम्मीदवार संशोधित स्कोरकार्ड 15 जुलाई तक orgjee@iitr.ac.in पर ईमेल करें। स्कोरकार्ड मिलने के बाद, राउंड 4 के आखिर में आवंटित सीट के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा।