JNVST Class 6 Exam 2025: जेएनवीएसटी कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा आज, एडमिट कार्ड navodaya.gov.in पर उपलब्ध
Abhay Pratap Singh | January 18, 2025 | 12:38 PM IST | 2 mins read
जेएनवीएसटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: जेएनवीएसटी 2025 प्रवेश परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। चरण 1 के लिए कक्षा 6 जेएनवी प्रवेश परीक्षा 2025 आज यानी 18 जनवरी को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। चरण 2 की परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित होगी। जेएवीएसटी 2025 परीक्षा की अवधि 2 घंटे है। कक्षा 6 के लिए नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 अंग्रेजी और हिंदी जैसी विभिन्न भाषाओं में आयोजित की जाएगी
Latest: JNV Class 6 Question Paper 2025
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) के लिए आवेदन करने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर जेएनवीएसटी क्लास 6 एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
जेएनवी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नवोदय प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में हाल टिकट ले जाना होगा। नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड के बिना छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जवाहर नवोदय विद्यालय हाल टिकट 2025 में छात्र नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और परीक्षा दिवस के दिशानिर्देश जैसे विवरणों की जांच कर सकते हैं। जेएनवीएससी 2025 एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर छात्रों को तुरंत आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संबंधित अधिकारियों सूचना देनी चाहिए।
कक्षा 6 में प्रवेश हेतु छात्रों के चयन के लिए नवोदय विद्यालय समिति द्वारा चयन परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है। बता दें कि, भारत के 27 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में 653 नवोदय विद्यालय (JNV) हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
JNVST Class 6 Admit Card 20225: कैसे डाउनलोड करें?
जेएनवीएसटी कक्षा 6 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, उपलब्ध एडमिट कार्ड संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब, लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- जेएनवीएसटी हाल टिकट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी