JNV LEST Class 11 Result 2026: जेएनवी लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट का रिजल्ट कक्षा 11 के लिए जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | May 11, 2026 | 03:41 PM IST | 1 min read
जेएनवी लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट 2026 कक्षा 11वीं का परिणाम डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय सिमिति (NVS) ने लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (LEST) कक्षा 11वीं का परिणाम 2026 जारी कर दिया है। 7 फरवरी को आयोजित लेटरल एंट्री चयन परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in के माध्यम से अपना जेएनवी एलईएसटी कक्षा 11 रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।
जेएनवी लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट 2026 कक्षा 11वीं का परिणाम डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन पूरी तरह से प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों और संबंधित जिले में जेएनवी की सीटों की उपलब्धता पर आधारित है।
JNV Class 11 Selection Test Result 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट जेएनवी कक्षा 11 सिलेक्शन टेस्ट 2026 का रिजल्ट जांच सकते हैं:
- एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘NVS Class XI Lateral Entry Selection Result 2026’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर जेएनवी एलईएसटी कक्षा 11 रिजल्ट 2026 प्रदर्शित होगा।
- छात्र अपना स्कोर जांचें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंट निकालें।
Also read JNVST Class 9th Result 2026: जेएनवी कक्षा 9वीं का रिजल्ट navodaya.gov.in पर जारी
जेएनवीएसटी स्कोरकार्ड 2026 में छात्र का नाम, रोल नंबर, अभिभावक का नाम, कैटेगरी, जेंडर, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल अंक, जिला एवं राज्य कोड और पात्रता स्थिति सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जुलाई 2026 में शुरू होगी।
JNV Lateral Entry Selection Test 2026 Class 11 Result: आवश्यक दस्तावेज
चयन के बाद छात्रों को विद्यालय में प्रवेश के समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- ऑनलाइन आवेदन पत्र और प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट।
- जन्म प्रमाण पत्र।
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट।
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
- स्थानांतरण प्रमाण पत्र।
- चरित्र प्रमाण पत्र।
- मूल फोटो पहचान पत्र।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- मेडिकल सर्टिफिकेट (आदि)।
अगली खबर
]UP Lekhpal City Intimation Slip 2026: यूपी लेखपाल सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, 21 मई को होगी परीक्षा
आयोग ने बताया की यह यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। एडमिट कार्ड जारी करने के संबंध में अभ्यर्थियों को सूचना वेबसाइट के माध्यम से उचित समय पर दी जाएगी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच