Trusted Source Image

UP Lekhpal City Intimation Slip 2026: यूपी लेखपाल सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, 21 मई को होगी परीक्षा

Abhay Pratap Singh | May 11, 2026 | 02:37 PM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी लेखपाल एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड 2026 जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड 2026 जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 11 मई को विज्ञापन संख्या 02-परीक्षा/ 2025 के तहत लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपी लेखपाल सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीएसएसएससी लेखपाल एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और स्क्रीन पर उपलब्ध वेरिफिकेशन कोड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार सिटी स्लिप में अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर/ जिले का नाम, रजिस्ट्रेशन नबंर, नाम, पंजीकरण संख्या और परीक्षा तिथि सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूपी लेखपाल भर्ती 2025 मुख्य परीक्षा 21 मई, 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रदेश के 44 जिलों में बनाए गए केंद्र पर आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही कैंडिडेट अपने परीक्षा जिले की अग्रिम सूचना जांच सकेंगे।

Also readUPPSC APO 2025 Mains: यूपीपीएससी एपीओ मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन uppsc.up.nic.in पर शुरू, अंतिम तिथि 22 मई

आयोग ने बताया की यह यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। एडमिट कार्ड जारी करने के संबंध में अभ्यर्थियों को सूचना वेबसाइट के माध्यम से उचित समय पर दी जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को वैध प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

UP Lekhpal Exam City Slip 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी लेखपाल एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘महत्वपूर्ण सूचना’ सेक्शन ओपन करें।
  • ‘यूपी लेखपाल 2025 सिटी स्लिप’ पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें व प्रवेश पत्र का प्रिंट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications