Abhay Pratap Singh | May 7, 2026 | 06:45 PM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी एपीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन के पात्र हैं।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने आज से सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर 7 मई से यूपीपीएससी एपीओ 2025 मुख्य परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर 2025 मेन्स एग्जाम के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 22 मई, 2026 निर्धारित की गई है। यूपी एपीओ प्री रिजल्ट 2025 में शॉर्टलिस्ट 2,856 अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं। यूपीपीएससी एपीओ प्रारंभिक परीक्षा 22 मार्च को आयोजित की गई थी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र के प्रिंटआउट के साथ अभ्यर्थी को अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेज एवं प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों को एक लिफाफे में भरकर 29 मई, 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक ‘सचिव, उ. प्र. लोक सेवा आयोग, (परीक्षा-3 अनुभाग), 10-कस्तूरबा गांधी मार्ग, प्रयागराज, 211018’ पते पर डाक या स्वयं उपस्थित होकर भेजना होगा।”
Also readUPPSC APO Result 2026: यूपीपीएससी एपीओ रिजल्ट जारी, 2856 अभ्यर्थी चयनित
यूपीपीएससी एपीओ 2025 चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार चरण शामिल है। मेन्स में सफल कैंडिडेट को ही पर्सनॉलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश में सहायक अभियोजन अधिकारी के कुल 182 पद भरे जाएंगे।
यूपी एपीओ मेन्स 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को लागू शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा। अधिक जानकारी के लिए यूपीपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी एपीओ 2025 मुख्य आवेदन पत्र भर सकते हैं: