Trusted Source Image

JNVST Class 9th Result 2026: जेएनवी कक्षा 9वीं का रिजल्ट navodaya.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | April 28, 2026 | 04:11 PM IST | 1 min read

एनवीएस ने परिणाम के साथ-साथ जेएनवीएसटी कक्षा 9 की चयन सूची भी जारी कर दी है। जेएनवीएसटी 9वीं का परिणाम ऑनलाइन स्कोरकार्ड के रूप में जारी किया गया है, जिसे लॉगिन के माध्यम से देखा जा सकता है।

जेएनवीएसटी कक्षा 9वीं की चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होती है और इसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाता है।(आधिकारिक वेबसाइट)
जेएनवीएसटी कक्षा 9वीं की चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होती है और इसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाता है।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026 के कक्षा 9वीं (लैटरल एंट्री) का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र जेएनवीएसटी कक्षा 9 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

एनवीएस ने परिणाम के साथ-साथ जेएनवीएसटी कक्षा 9 की चयन सूची भी जारी कर दी है। जेएनवीएसटी 9वीं का परिणाम ऑनलाइन स्कोरकार्ड के रूप में जारी किया गया है, जिसे लॉगिन के माध्यम से देखा जा सकता है। इसके साथ ही क्षेत्रवार या जिलावार तैयार की गई पीडीएफ मेरिट सूची भी उपलब्ध है। चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होती है और इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन किया जाता है।

जेएनवीएसटी का परिणाम जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय और संबंधित जेएनवी विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर ऑफलाइन भी उपलब्ध है। चयनित छात्रों को जेएनवीएसटी कक्षा 9 के परिणाम घोषित होने के बाद प्रवेश संबंधी सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

JNVST Class 9 Result 2026: रिजल्ट डिटेल्स

  1. छात्र का नाम
  2. रोल नंबर
  3. पिता का नाम
  4. श्रेणी
  5. क्षेत्र
  6. प्राप्त अंक
  7. चयन स्थिति

Also read UP Board Scrutiny 2026: यूपी बोर्ड रीचेकिंग के लिए 10वीं-12वीं के छात्र upmsp.edu.in पर करें आवेदन, चरण जानें

Jnvst class 9th result 2026: फाइनल आंसर की भी जारी

नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने कक्षा 9 की आधिकारिक फाइनल आंसर की जारी कर दी है। जेएनवीएस कक्षा 9 की आंसर की पीडीएफ के रूप में आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications