Abhay Pratap Singh | April 28, 2026 | 11:04 AM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट तथा फेल हुए छात्र पुनर्मूल्यांकन/ पुनः जांच के लिए पात्र हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की रीचेकिंग (स्क्रूटनी) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के माध्यम से यूपी बोर्ड रीचेकिंग 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 और यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट तथा फेल हुए छात्र पुनर्मूल्यांकन/ पुनः जांच के लिए पात्र हैं। यूपी बोर्ड आंसर शीट जांच शुल्क के रूप में प्रति विषय 500 रुपये का भुगतान करना होगा। लिखित और व्यावहारिक परीक्षा के लिए शुल्क अलग-अलग लिया जाता है।
कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए यूपी बोर्ड स्क्रूटनी फॉर्म 2026 भरने की अंतिम तिथि 17 मई निर्धारित की गई है। बोर्ड ऑफलाइन आवेदनों या ऑनलाइन फॉर्म भरे बिना सीधे भेजे गए आवेदनों को स्वीकार नहीं करेगा। समय सीमा के बाद जमा किए गए आवेदनों पर भी विचार नहीं किया जाएगा।
यूपी बोर्ड रीचेकिंग में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के बाद फाइनल रिजल्ट घोषित किया जाता है। इस साल, हाई स्कूल की परीक्षा में लगभग 26.02 लाख छात्र उपस्थित हुए, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में 24.91 लाख शामिल हुए।
यूपीएमएसपी की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम 23 अप्रैल को शाम 4:00 बजे घोषित किया गया था। न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ही परीक्षा में सफल घोषित गया गया है। इस वर्ष कक्षा 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.42% और कक्षा 12वीं का 80.38% दर्ज किया गया।
यूपी बोर्ड रीचेकिंग प्रक्रिया में गणना की त्रुटियों, गलत अंकन और छूटे हुए अंकों जैसी गलतियों की जांच की जाती है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए छात्रों को यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी बोर्ड रीचेकिंग 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं: