JNUSU Election 2025: जेएनयू छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी, 4 नवंबर को होगा मतदान
Santosh Kumar | October 27, 2025 | 02:16 PM IST | 1 min read
मंगलवार सुबह 10 बजे वैध नामांकनों की सूची जारी की जाएगी। उसके बाद उसी दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।
नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के 2025-26 चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई, जो चार नवंबर को होने वाले मतदान के लिए एक महत्वपूर्ण चरण है।
चुनाव समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे के बीच अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। मंगलवार सुबह 10 बजे वैध नामांकनों की सूची जारी की जाएगी।
उसके बाद उसी दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। उम्मीदवारों की अंतिम सूची शाम 7 बजे जारी की जाएगी, जिसके बाद रात 8 बजे प्रेस वार्ता और प्रचार स्थलों का आवंटन किया जाएगा।
Also read JNU Students Union Elections 2025-26: जेएनयू छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम घोषित, 4 नवंबर को वोटिंग
चुनाव प्रक्रिया 24 अक्टूबर को अस्थायी मतदाता सूची के प्रकाशन और संशोधन के साथ शुरू हुई। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ आने वाले दिनों में पूरे विश्वविद्यालय परिसर में चुनाव प्रचार तेज़ होने की उम्मीद है।
मतदान 4 नवंबर को होगा और नतीजे 6 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। जेएनयू छात्र संघ के 2024-25 चुनावों में वाम समर्थित समूहों ने 4 केंद्रीय पैनल पदों में से 3 पर जीत हासिल की थी जबकि एबीवीपी ने संयुक्त सचिव की सीट हासिल की थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच