JMI: जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने ओडीएल और ऑनलाइन मोड में 1 साल के एमबीए समेत 13 पीजी प्रोग्राम्स को दी मंजूरी
Press Trust of India | September 23, 2026 | 12:25 PM IST | 1 min read
जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने बड़ा फैसला लेते हुए ओडीएल और ऑनलाइन मोड में 1 साल के एमबीए समेत 13 पीजी प्रोग्राम्स शुरू किए जाने को मंजूरी दे दी है।
नई दिल्ली : जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) ने ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन लर्निंग (OL) मोड के जरिए एमबीए समेत 13 विषयों में एक-वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम शुरू करने को मंजूरी दे दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन कोर्सेस को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के प्रावधानों और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के लागू नियमों और उनके संशोधनों के तहत मंजूरी दी गई है।
इस व्यवस्था के तहत एक-वर्षीय मास्टर ऑफ आर्ट्स (MA), शिक्षा, अंग्रेजी, भूगोल, हिंदी, इतिहास, मानव संसाधन प्रबंधन (HRM), इस्लामिक स्टडीज, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र और उर्दू में पेश किए जाएंगे। इसके अलावा, विश्वविद्यालय ने ओडीएल और ऑनलाइन मोड के माध्यम से एक-वर्षीय मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) और बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर ऑफ कॉमर्स (M.Com) को भी स्वीकृति दी है।
इन सभी पाठ्यक्रमों का संचालन जामिया मिल्लिया इस्लामिया के 'सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन' (CDOE) के माध्यम से किया जाएगा।
एकेडमिक काउंसिल की बैठक में जानकारी
विश्वविद्यालय के कुलसचिव (रजिस्ट्रार) प्रो. मो. महताब आलम रिजवी द्वारा अकादमिक काउंसिल की ओर से 21 सितंबर को यह आदेश जारी किया गया। आदेश में कहा गया है कि कुलपति द्वारा लिए गए इस निर्णय की जानकारी अकादमिक काउंसिल की अगली बैठक में दी जाएगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने सभी डीन, निदेशकों, विभागाध्यक्षों और संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का संज्ञान लेने का निर्देश दिया है, जबकि सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के निदेशक को आगे की आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।
अगली खबर
]IIT Students Suicide: 5 साल में 23 आईआईटी के 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 28 स्टूडेंट एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग से
ये आंकड़े 8 दिसंबर, 2025 को लोकसभा में पूछे गए एक प्रश्न के लिए सभी आईआईटी से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर संकलित किए गए हैं। इन 28 छात्रों की संख्या इस अवधि के दौरान आईआईटी में दर्ज कुल आत्महत्याओं के 62% से अधिक थी।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल