Saurabh Pandey | September 22, 2026 | 04:50 PM IST | 1 min read
उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, जिसे परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली : उत्तराखंड स्कूल शिक्षा बोर्ड (UBSE) ने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उत्तराखंड टीईटी पेपर I और II के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) 29 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक उत्तराखंड टीईटी पेपर I के लिए और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 तक उत्तराखंड टीईटी पेपर 2 के लिए आयोजित की जाएगी।
Also read HPSC HCS Interview Schedule 2026: हरियाणा एचसीएस इंटरव्यू शेड्यूल जारी, डॉक्यूमेंट्स लिस्ट जानें
श्रेणी | क्वालीफाइंग परसेंटेज | क्वालीफाइंग मार्क्स |
सामान्य (General) | 60% | 150 में से 90 |
अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग | 50% | 150 में से 75 |