Trusted Source Image

IBPS RRB Recruitment 2026: आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर्स और क्लर्क भर्ती की लास्ट डेट 29 सितंबर तक बढ़ी

Saurabh Pandey | September 22, 2026 | 03:42 PM IST | 2 mins read

आईबीपीएस ने आरआरबी ऑफिसर्स और क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 29 सितंबर तक बढ़ा दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को अंतिम तिथि 27 सितंबर 2026 तक आवेदन प्रोसेस पूरा करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवारों को अंतिम तिथि 27 सितंबर 2026 तक आवेदन प्रोसेस पूरा करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने ऑफिसर्स (स्केल 1, 2, 3) और ऑफिस अटेंडेंट (मल्टीपर्पज) पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब 29 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरे भारत में भाग लेने वाले रीजनल रूरल बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस), ऑफिसर स्केल।, ऑफिसर स्केल ।। और ऑफिसर स्केल ।।। के पदों के लिए कुल 13,706 रिक्तियों की घोषणा की गई है।

पूर्व में जारी शेड्यूल के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 निर्धारित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन फॉर्म नहीं जमा किया था या जिन्होंने रजिस्ट्रेशन तो किया लेकिन फीस का पेमेंट पूरा नहीं किया या फिर वे उम्मीदवार जिनका एप्लीकेशन अधूरा है या फाइनल सबमिशन बाकी है, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर है।

IBPS RRB clerk Recruitment 2026: आयुसीमा

पद का नाम
आयु सीमा
ऑफिस असिस्टेंट
18 से 28 वर्ष
ऑफिसर स्केल I
18 वर्ष से अधिक और 30 वर्ष से कम
ऑफिसर स्केल II
21 वर्ष से अधिक और 32 वर्ष से कम
ऑफिसर स्केल III
21 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष से कम

IBPS RRB clerk Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

पद का नाम
श्रेणी
आवेदन शुल्क (जीएसटी सहित)
ऑफिसर (स्केल I, II एवं III)
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग अभ्यर्थी
175 रुपये
ऑफिसर (स्केल I, II एवं III)
अन्य सभी अभ्यर्थी
850 रुपये
कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय)
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक
175 रुपये
कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय)
अन्य सभी अभ्यर्थी
850 रुपये

Also read BPSC TRE 4 Recruitment 2026: बीपीएससी टीआरई 4 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, 32388 पदों पर होगी भर्ती

IBPS RRB clerk Recruitment 2026: परीक्षा कार्यक्रम

आईबीपीएस के 2026-27 के संभावित कैलेंडर के मुताबिक ऑफिसर स्केल I की प्रीलिम्स परीक्षा 21 और 22 नवंबर 2026 को होनी है, जबकि ऑफिसर स्केल II और III के लिए 20 दिसंबर 2026 को एक ही परीक्षा होगी। ऑफिस असिस्टेंट की प्रीलिम्स परीक्षा 6, 12 और 13 दिसंबर 2026 को होगी और इसके बाद 30 जनवरी 2027 को ऑफिस असिस्टेंट की मुख्य परीक्षा होगी।

IBPS RRB clerk 2026: आरआरबी क्लर्क परीक्षा पैटर्न

परीक्षा का विषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकसमय सीमा
रीजनिंग (Reasoning)404025 मिनट
संख्यात्मक योग्यता (Numerical Ability)404020 मिनट
कुल808045 मिनट

IBPS RRB PO Exam Pattern: आरआरबी पीओ परीक्षा पैटर्न

परीक्षा का विषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकसमय सीमा
रीजनिंग (Reasoning)404025 मिनट
मात्रात्मक अभियोग्यता (Quantitative Aptitude)404020 मिनट
कुल808045 मिनट
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications