Trusted Source Image

RRB NTPC UG Recruitment 2026 Notification: आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 15 अक्टूबर से आवेदन

Saurabh Pandey | September 22, 2026 | 12:21 PM IST | 2 mins read

आरआरबी ने एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1,688 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1,688 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन (CEN 07/2026) के तहत एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया का लक्ष्य भारतीय रेलवे के अलग-अलग क्षेत्रीय डिवीजनों में पे लेवल-2 और लेवल-3 के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती करना है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर से शुरू होंगे और उम्मीदवार 13 नवंबर, 2026 (रात 11:59 बजे) तक आधिकारिक एप्लीकेशन पोर्टल के जरिए अपने फॉर्म जमा कर सकेंगे।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती 2026 के लिए आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। वहीं 1 जनवरी, 2027 को उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के लिए उम्र में छूट दी जाएगी। आयु सीमा और मेडिकल स्टैंडर्ड से जुड़ी विस्तृत जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन में उपलब्ध कराई जाएगी।

आधार कार्ड और विवरण अपडेट करने की सलाह

आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को असुविधा से बचाने और स्क्रूटनी में देरी से बचने के लिए अपने प्राथमिक विवरणों का सत्यापन आधार के माध्यम से करने की सलाह दी गई है। इसके लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने आधार कार्ड में दर्ज नाम और जन्म तिथि को 10वीं कक्षा के प्रमाण पत्र से पूरी तरह मिला लें, साथ ही अपनी लेटेस्ट फोटो और बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट व आईरिस) भी अपडेट रखें।

RRB NTPC UG Recruitment 2026 Notification: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
रिफंड नीति
सामान्य, ओबीसी
500 रुपये
प्रथम चरण CBT में शामिल होने पर, बैंक शुल्क काटकर 400 रुपये वापस किए जाएंगे।
एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला, भूतपूर्व सैनिक, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग
250 रुपये
प्रथम चरण CBT में शामिल होने पर, बैंक शुल्क काटकर 250 रुपये वापस किए जाएंगे।

Also read RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 8 अक्टूबर से आवेदन

RRB NTPC UG Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पद का नाम
विभाग
पे लेवल
स्वीकृत रिक्तियां
ट्रेन क्लर्क
ट्रैफिक (ऑपरेटिंग)
2
188
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क (CCTC)
ट्रैफिक (कमर्शियल)
3
700
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट
अकाउंट्स
2
200
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट
जनरल
2
600
कुल
––
––
1,688

RRB NTPC UG Recruitment 2026: दलालों और ठगों से सावधान रहें

यह सूचना केवल उम्मीदवारों को आगामी भर्ती के प्रति जागरूक करने और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने के उद्देश्य से जारी की गई है। इसके साथ ही भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को नौकरी का झांसा देने वाले दलालों और असामाजिक तत्वों से दूर रहने की चेतावनी दी है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे केवल रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर ही भरोसा करें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications