Delhi News: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दिवाली समारोह के दौरान छात्रों के दो गुटों में झड़प, पुलिस तैनात
Press Trust of India | October 23, 2024 | 02:57 PM IST | 2 mins read
दिल्ली के जेएमआई विश्वविद्यालय में दिवाली समारोह झड़प के दौरान सांप्रदायिक नारे लगाए जाने का मामला भी सामने आया है।
नई दिल्ली: दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय (JMI University) में दिवाली समारोह के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद एहतियात के तौर पर जेएमआई परिसर के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने आज यानी 23 अक्टूबर (बुधवार) को यह जानकारी दी है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार रात को हुई, लेकिन इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस के अनुसार, छात्रों के एक समूह ने दिवाली समारोह में बाधा डाली जिसके बाद दोनों समूह के बीच झड़प हुई। विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति पर काबू पाया गया और छात्र तितर-बितर हो गए।
कुछ ऐसे कथित वीडियो सोशल मीडिया में आए हैं जिनमें परिसर के अंदर छात्र ‘‘सांप्रदायिक’’ नारे लगा रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालय के अंदर तनाव की सूचना मिलने के बाद एहतियात के तौर पर गेट के बाहर और परिसर के आसपास पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।
एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस को परिसर के आसपास निगरानी बढ़ाने को कहा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, छात्र समूहों के बीच झड़प के दौरान फिलिस्तीन के समर्थन के नारे भी लगाए जाने की बात सामने आई है। इस घटना में घायल छात्रों को देर रात अस्पताल पहुंचाया गया।
डीसीपी रवि कुमार सिंह ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, दीवाली की छुट्टियों को लेकर विश्वविद्यालय के कॉलेज बंद हो रहे हैं, जिसके चलते मंगलवार की शाम को दीवाली समारोह का कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान नारेबाजी के चलते दो गुटों में मामला मारपीट तक पहुंच गया।
घटना को लेकर छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित छात्रों ने बताया कि घटना के समय चीफ प्रॉक्टर के साथ कई अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन उन्होंने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। इसके अलावा, जब छात्र घायल हो गए तब भी यूनिवर्सिटी प्रशासन चुप है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’