Trusted Source Image

COMEDK UGET 2026 Answer Key: कॉमेडके यूजीईटी प्रोविजनल आंसर की comedk.org पर जारी, 18 मई तक दर्ज करें आपत्ति

Abhay Pratap Singh | May 16, 2026 | 12:14 PM IST | 2 mins read

उम्मीदवारों को कॉमेडके यूजीईटी आंसर की डाउनलोड करने करने के लिए लॉगिन विंडो में एप्लीकेशन नंबर/ यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।

कॉमेडके यूजीईटी 2026 रिजल्ट 29 मई को शाम 4:00 घोषित किया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
कॉमेडके यूजीईटी 2026 रिजल्ट 29 मई को शाम 4:00 घोषित किया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेजेज ऑफ कर्नाटक (COMEDK) ने आज इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए कॉमेडके यूजीईटी 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाकर कॉमेडके यूजीईटी 2026 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

कॉमेडके यूजीईटी प्रोविजनल आंसर की 2026 पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, कॉमेडके यूजीईटी 2026 आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 16 मई को सुबह 11:00 बजे खोल दी गई है और 18 मई को दोपहर 2:00 बजे बंद कर दी जाएगी।

उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए लॉगिन विंडो में एप्लीकेशन नंबर/ यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। अभ्यर्थियों को आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 500 रुपये का भुगतान करना होगा। निर्धारित तिथि व समय के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

Also readNEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार

छात्र कॉमेडके यूजीईटी आंसर की की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। कॉमेडके यूजीईटी मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है, जबकि गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। अनुत्तरीय प्रश्नों के लिए अंक न ही दिए जाएंगे, न ही काटे जाएंगे।

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, कॉमेडके यूजीईटी 2026 फाइनल आंसर की 23 मई को दोपहर 2:00 बजे और कॉमेडके यूजीईटी 2026 रिजल्ट 29 मई को शाम 4:00 घोषित किया जाएगा। कॉमेडके यूजीईटी 2026 परीक्षा 9 मई को तीन चरणों में आयोजित की गई थी। स्नातक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंडर ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा (UGET) कराई जाती है।

COMEDK UGET 2026 Provisional Answer Key: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार कॉमेडके यूजीईटी 2026 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाएं।
  • होमपेज पर, लॉगिन पोर्टल पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें व सबमिट करें।
  • यूजीईटी आंसर की जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications