LiveTrusted Source Image

NEET Exam Cancelled 2026 Live: नीट यूजी परीक्षा रद्द; ऑफिसियल नोटिस जारी, नई डेट जल्द

Saurabh Pandey | May 12, 2026 | 11:00 PM IST | 5 mins read

एसओजी ने अब तक 20 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, एक 'गेस पेपर' में लगभग 140-150 सवाल असली परीक्षा से मेल खाते पाए गए हैं।

Back

Aakash Re-NEET 2026 Victory Batch

Enrol in Aakash Institute's Re-NEET 2026 victory batch at Rs. 99 only. Batch starts 16th May 2026.

Enrol Now
आरोप है कि 410 प्रश्नों में से लगभग 120 प्रश्न वास्तव में परीक्षा के केमिस्ट्री सेक्शन में आए थे।(आधिकारिक वेबसाइट)
आरोप है कि 410 प्रश्नों में से लगभग 120 प्रश्न वास्तव में परीक्षा के केमिस्ट्री सेक्शन में आए थे।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : एनटीए द्वारा 3 मई को आयोजित NEET-UG 2026 प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र के लीक होने के आरोपों के बाद, सरकार ने परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है। अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी, जिसकी तारीखों की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। एनटीए ने स्पष्ट किया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों (law enforcement agencies) से प्राप्त इनपुट से यह साबित हो गया है कि वर्तमान परीक्षा प्रक्रिया की गरिमा भंग हुई थी, जिसे बनाए रखना संभव नहीं है।

इसी के मद्देनजर, भारत सरकार ने अब इस पूरे मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का निर्णय लिया है। CBI अब इस कथित पेपर लीक और धांधली के पीछे छिपे सिंडिकेट की व्यापक जांच करेगी। NTA ने जांच में पूरी तरह से सहयोग करने और सभी दस्तावेज ब्यूरो को सौंपने का भरोसा दिया है।

राजस्थान एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) विशाल बंसल कहते हैं कि नीट परीक्षा को लेकर फैली विभिन्न गलतफहमियों के संबंध में, मैं एक बात स्पष्ट करना चाहता हूं कि लगभग 410 प्रश्नों वाली एक गेस पेपर पुस्तिका है।

बताया जा रहा है कि यह गेस पेपर विद्यार्थियों के बीच काफी पहले से ही प्रसारित हो रहा था; यह परीक्षा से 15 दिन से लेकर एक महीने पहले तक विद्यार्थियों तक पहुंचना शुरू हो गया था। इसलिए, हमारी जांच वर्तमान में इस बात पर केंद्रित है कि क्या इस गेस पेपर के आधार पर कोई धोखाधड़ी या आपराधिक गतिविधि हुई है। हम इस मामले की सक्रिय रूप से जांच कर रहे हैं और वर्तमान में जांच प्रक्रिया में लगे हुए हैं। अभी तक हमने किसी भी प्रकार की कोई गिरफ्तारी नहीं की है।"

Also read NEET Paper Leak 2026: ईमानदार छात्रों के साथ नहीं होगा अन्याय', पेपर लीक के आरोपों के बीच NTA का बड़ा आश्वासन

राजस्थान एसओजी की जांच जारी

नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने का मामला ऑनलाइन खूब चर्चा में है, वहीं कई मेडिकल उम्मीदवारों को समझ नहीं आ रहा कि इस जांच का NEET UG 2026 पर क्या असर पड़ेगा। अधिकारियों ने अभी तक किसी भी लीक की पुष्टि नहीं की है, लेकिन बताया जा रहा है कि राजस्थान एसओजी प्रश्नपत्र, कोचिंग सामग्री, टेलीग्राम ग्रुप और संदिग्ध अनियमितताओं से जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच कर रहा है

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

नीट यूजी परीक्षा 3 मई को भारत और विदेशों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही सत्र में आयोजित की गई, जिसमें 22 लाख से अधिक छात्रों ने प्रवेश परीक्षा दी थी। अब यह परीक्षा रद्द हो चुकी है और अब नई तिथि पर आयोजित की जाएगी।

May 12, 2026 | 11:00 PM IST

NEET Re-Exam 2026: नीट री-एग्जाम डेट की घोषणा जल्द

परीक्षा शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। छात्रों के लिए राहत की एक और बड़ी खबर यह है कि एनटीए परीक्षा शुल्क वापस लौटाएगा। जिन छात्रों ने फीस जमा की थी, उन्हें पूरी राशि वापस की जाएगी।

May 12, 2026 | 10:26 PM IST

Re-NEET Exam Date 2026: शेड्यूल अगले सात से दस दिनों के भीतर

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह ने मंगलवार को कहा कि रद्द की गई NEET-UG 2026 परीक्षा को दोबारा आयोजित करने का शेड्यूल अगले सात से दस दिनों के भीतर घोषित कर दिया जाएगा।

May 12, 2026 | 10:03 PM IST

NEET Re-Exam Date 2026: बिना नए रजिस्ट्रेशन के होगी परीक्षा

नीट यूजी 2026 पेपर लीक विवाद के बाद, परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अच्छी खबर यह है कि छात्रों को नए सिरे से रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

May 12, 2026 | 08:25 PM IST

NEET UG 2026 Cancellation: गड़बड़ी को जानबूझकर छिपाने की कोशिश

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि राजस्थान की सरकार ने एनटीए द्वारा आयोजित नीट परीक्षा में गड़बड़ी को जानबूझकर छिपाने की कोशिश की और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया।

May 12, 2026 | 07:02 PM IST

neet exam cancelled 2026: छात्रों को नहीं देनी होगी दोबारा फीस

छात्रों के आर्थिक बोझ को कम करने के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। मई 2026 चक्र के लिए जिन छात्रों ने पंजीकरण कराया था, उनका डेटा और उम्मीदवारी को ही आगे बढ़ाया जाएगा। छात्रों को न तो दोबारा रजिस्ट्रेशन कराना होगा और न ही कोई नई परीक्षा फीस देनी होगी। इसके अतिरिक्त, छात्रों द्वारा पहले से भुगतान की गई फीस को वापस (Refund) कर दिया जाएगा और नई परीक्षा का पूरा खर्च NTA अपने आंतरिक संसाधनों से वहन करेगा।

May 12, 2026 | 06:00 PM IST

परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता से समझौता

एजेंसी ने बताया कि यह निर्णय केंद्रीय एजेंसियों द्वारा साझा की गई जानकारियों और कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे कानून प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा दिए गए निष्कर्षों की समीक्षा के बाद लिया गया है। एनटीए द्वारा अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के माध्यम से जारी लेटेस्ट बयान के अनुसार, जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों से संकेत मिलता है कि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता से समझौता किया गया था और इसलिए इसे "स्वीकार नहीं किया जा सकता था"।

May 12, 2026 | 05:22 PM IST

CBI करेगी पेपर लीक की गहन जांच

एनटीए ने स्पष्ट किया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों (law enforcement agencies) से प्राप्त इनपुट से यह साबित हो गया है कि वर्तमान परीक्षा प्रक्रिया की गरिमा भंग हुई थी, जिसे बनाए रखना संभव नहीं है। इसी के मद्देनजर, भारत सरकार ने अब इस पूरे मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का निर्णय लिया है। CBI अब इस कथित पेपर लीक और धांधली के पीछे छिपे सिंडिकेट की व्यापक जांच करेगी। NTA ने जांच में पूरी तरह से सहयोग करने और सभी दस्तावेज ब्यूरो को सौंपने का भरोसा दिया है।

May 12, 2026 | 05:00 PM IST

neet paper cancelled: छात्रों के हित में लिया गया फैसला

एजेंसी ने अपने बयान में स्वीकार किया कि परीक्षा दोबारा कराने से उम्मीदवारों और उनके परिवारों को काफी असुविधा होगी, लेकिन राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली के प्रति जनता के भरोसे को बचाने के लिए यह कदम उठाना अनिवार्य था। एनटीए का मानना है कि परीक्षा रद्द न करना छात्रों के भविष्य और इस महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा की विश्वसनीयता के लिए अधिक हानिकारक साबित हो सकता था।

May 12, 2026 | 04:01 PM IST

आधिकारिक सूचनाओं पर ही करें भरोसा

एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अपुष्ट खबर या अफवाह पर ध्यान न दें। परीक्षा की नई तारीखों और दोबारा जारी होने वाले एडमिट कार्ड के संबंध में सभी जानकारियां केवल एनटीए के आधिकारिक चैनलों और वेबसाइट के माध्यम से ही साझा की जाएंगी।

May 12, 2026 | 02:42 PM IST

CBI inquiry NEET 2026: नीट परीक्षा 2026 रद्द

 

May 12, 2026 | 02:00 PM IST

neet exam cancelled 2026: छात्रों को नहीं देनी होगी दोबारा फीस

छात्रों के आर्थिक बोझ को कम करने के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। मई 2026 चक्र के लिए जिन छात्रों ने पंजीकरण कराया था, उनका डेटा और उम्मीदवारी को ही आगे बढ़ाया जाएगा। छात्रों को न तो दोबारा रजिस्ट्रेशन कराना होगा और न ही कोई नई परीक्षा फीस देनी होगी। इसके अतिरिक्त, छात्रों द्वारा पहले से भुगतान की गई फीस को वापस (Refund) कर दिया जाएगा और नई परीक्षा का पूरा खर्च NTA अपने आंतरिक संसाधनों से वहन करेगा।

May 12, 2026 | 01:31 PM IST

एनटीए ने जारी किया नोटिस

May 12, 2026 | 01:00 PM IST

neet exam cancelled 2026: हेल्पलाइन नंबर

यदि आपको परीक्षा रद्द होने या दोबारा होने वाली परीक्षा के संबंध में कोई स्पष्टीकरण चाहिए, तो आप सीधे NTA से संपर्क कर सकते हैं:

  1. ईमेल - neet-ug@nta.ac.in
  2. हेल्पलाइन नंबर-  011-40759000
  3. 011-69227700
  4. आधिकारिक वेबसाइट- exams.nta.ac.in/NEET

May 12, 2026 | 12:46 PM IST

CBI करेगी पेपर लीक की गहन जांच

एनटीए ने स्पष्ट किया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों (law enforcement agencies) से प्राप्त इनपुट से यह साबित हो गया है कि वर्तमान परीक्षा प्रक्रिया की गरिमा भंग हुई थी, जिसे बनाए रखना संभव नहीं है। इसी के मद्देनजर, भारत सरकार ने अब इस पूरे मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का निर्णय लिया है। CBI अब इस कथित पेपर लीक और धांधली के पीछे छिपे सिंडिकेट की व्यापक जांच करेगी। NTA ने जांच में पूरी तरह से सहयोग करने और सभी दस्तावेज ब्यूरो को सौंपने का भरोसा दिया है।

May 12, 2026 | 12:43 PM IST

neet 2026 paper cancel

(स्त्रोत-एनटीए एक्स हैंडल)

May 12, 2026 | 12:38 PM IST

NEET UG 2026 Canceled: नीट यूजी परीक्षा रद्द

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। 10 मई की प्रेस रिलीज के बाद, केंद्रीय एजेंसियों से मिली रिपोर्ट और स्वतंत्र जांच के आधार पर भारत सरकार ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस पूरी परीक्षा को निरस्त कर दिया है। अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी, जिसकी तारीखों की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।

May 12, 2026 | 12:30 PM IST

राजस्थान एसओजी के एडीजी का बयान

राजस्थान एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) विशाल बंसल कहते हैं कि नीट परीक्षा को लेकर फैली विभिन्न गलतफहमियों के संबंध में, मैं एक बात स्पष्ट करना चाहता हूं कि लगभग 410 प्रश्नों वाली एक गेस पेपर पुस्तिका है। इन 410 प्रश्नों में से, आरोप है कि लगभग 120 प्रश्न वास्तव में परीक्षा के केमिस्ट्री सेक्शन में आए थे।

May 12, 2026 | 12:10 PM IST

NEET UG 2026: 20 से अधिक लोग हिरासत में

एसओजी ने अब तक 20 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, एक 'गेस पेपर' में लगभग 140-150 सवाल असली परीक्षा से मेल खाते पाए गए हैं।

May 12, 2026 | 11:42 AM IST

नीट यूजी परीक्षा कब हुई थी?

नीट यूजी परीक्षा 3 मई को भारत और विदेशों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही सत्र में आयोजित की गई, जिसमें 22 लाख से अधिक छात्रों ने प्रवेश परीक्षा दी।

May 12, 2026 | 11:26 AM IST

NEET-UG 2026: पेपर लीक में हिरासत

एसओजी ने 20 से अधिक संदिग्धों को राजस्थान के सीकर, झुंझुनूं, जयपुर और उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों से हिरासत में लिया है। इनमें कुछ छात्र (NEET अभ्यर्थी) भी शामिल हैं, जिन्होंने कथित तौर पर पेपर खरीदा था।

May 12, 2026 | 11:05 AM IST

NEET-UG 2026 पेपर लीक में गिरफ्तारियां

नीट यूजी कथित पेपर लीक मामले में अब तक 5 मुख्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें सबसे बड़ी गिरफ्तारी मास्टरमाइंड राकेश कुमार (सीकर स्थित करियर काउंसलर) की हुई है, जिसे उत्तराखंड के देहरादून से पकड़ा गया।

May 12, 2026 | 11:01 AM IST

NEET-UG 2026: नीट यूजी पेपर लीक मामला

एनटीए द्वारा 3 मई को आयोजित NEET-UG 2026 प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र के लीक होने के आरोपों के बाद, परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कहा कि वह कथित अनियमितताओं के संबंध में राजस्थान विशेष अभियान समूह (SOG) द्वारा शुरू की गई कार्रवाई से संबंधित रिपोर्टों से अवगत है। एनटीए ने कहा कि हम उम्मीदवारों से अनुरोध करते हैं कि वे जांच एजेंसियों को अपना काम पूरा करने के लिए पर्याप्त समय दें।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications