JTET 2026 Notification: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 21 अप्रैल से शुरू होगा पंजीकरण

Saurabh Pandey | March 30, 2026 | 03:48 PM IST | 2 mins read

यह परीक्षा राज्य भर के प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) विद्यालयों में शिक्षण पदों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करेगी। चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा शामिल होगी, और उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार झारखंड के सरकारी और निजी विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए पात्र होंगे।

जेटीईटी 2026 परीक्षा ऑफलाइन मोड में पेन और पेपर के माध्यम से आयोजित की जाती है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : झारखंड अकादमिक परिषद (जेएसी) ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 21 मई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह परीक्षा राज्य भर के प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) विद्यालयों में शिक्षण पदों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करेगी। चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा शामिल होगी, और उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार झारखंड के सरकारी और निजी विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए पात्र होंगे।

JTET 2026: आयु सीमा

जेटीईटी के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा निर्धारित नहीं है। शैक्षणिक योग्यता और राष्ट्रीयता के मानदंडों को पूरा करने वाले किसी भी आयु वर्ग के उम्मीदवार जेटीईटी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

JTET 2026 Application Fee: आवेदन शुल्क

वर्ग
प्राथमिक स्तर (कक्षा 1-5)
उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6- 8)
दोनों स्तरों (कक्षा 1-8) के लिए
सामान्य वर्ग
1,300 रुपये
1,300 रुपये
1,500 रुपये
अनुसूचित जाति
700 रुपये
700 रुपये
800 रुपये
अनुसूचित जनजाति
700 रुपये
700 रुपये
800 रुपये
विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह
500 रुपये
500 रुपये
600 रुपये
पिछड़ा वर्ग - 1
1,300 रुपये
1,300 रुपये
1,500 रुपये
पिछड़ा वर्ग - 2
1,300 रुपये
1,300 रुपये
1,500 रुपये
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
1,300 रुपये
1,300 रुपये
1,500 रुपये
दिव्यांग
700 रुपये
700 रुपये
800 रुपये

Also read Delhi Police Constable Recruitment: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 20 प्रतिशत पद पूर्व अग्निवीरों के लिए रिजर्व

JTET 2026: न्यूनतम पासिंग मार्क्स

श्रेणी वर्ग कुल प्राप्तांक न्यूनतम
सामान्य वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) I 60%
पिछड़ा वर्ग-1 / पिछड़ा वर्ग-2 II 55%
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह / दिव्यांग III 52%

जेटीईटी क्या है?

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटीईटी) झारखंड सरकार के अधीन झारखंड अकादमिक परिषद (जेएसी) द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा है। यह परीक्षा राज्य भर के प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) विद्यालयों में शिक्षण पदों के लिए उम्मीदवारों की योग्यता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में पेन और पेपर के माध्यम से आयोजित की जाती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]