झारखंड के रांची में कक्षा 11वीं की छात्रा का मिला शव, पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या की जताई आशंका
Press Trust of India | October 19, 2026 | 03:56 PM IST | 1 min read
17 वर्षीय छात्रा का शव उसके घर से करीब ढाई किलोमीटर दूर एक सुनसान जगह से बरामद किया गया।
नई दिल्ली: झारखंड के रांची जिले में 17 वर्षीय छात्रा का शव उसके घर के पास मिला है। पुलिस को आशंका है कि छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि 11वीं कक्षा की छात्रा का शव रविवार को उसके घर से करीब ढाई किलोमीटर दूर एक सुनसान जगह से बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, छात्रा अपने 7 वर्षीय चचेरे भाई के साथ यह कहकर घर से निकली थी कि वह अपने भाई और भाभी के घर जा रही है। कुछ समय बाद लड़का घर लौट आया, जिसके बाद परिवार ने छात्रा की तलाश शुरू की। बाद में उसका शव झाड़ियों में मिला।
Also read इंजीनियरिंग कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम के दौरान सजावटी द्वार गिरने से छात्रा की मौत, 14 लोग घायल
मुरी चौकी के प्रभारी विकास पासवान ने कहा, “प्रथम दृष्टया पता चला है कि छात्रा की गला घोंटकर हत्या की गई। हालांकि, दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।”
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम जांच दिन में बाद में की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मामले की जांच जारी है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार