Jharkhand Paramedical Counselling 2025: झारखंड पैरामेडिकल राउंड 2, 3 काउंसलिंग शेड्यूल जारी, शुल्क, दस्तावेज
Saurabh Pandey | October 8, 2025 | 04:25 PM IST | 2 mins read
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) शैक्षणिक वर्ष 2025 में पैरा-मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित कर रहा है। जेसीईसीईबी द्वारा परिणाम प्रकाशित होने के बाद, पात्र अभ्यर्थी सीएमएल रैंक और श्रेणी रैंक के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
नई दिल्ली : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) ने झारखंड पैरामेडिकल प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के रिजल्ट के आधार पर फार्मेसी और पैरामेडिकल में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के तहत प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के दूसरे और तीसरे राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है।
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) शैक्षणिक वर्ष 2025 में पैरा-मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित कर रहा है। जेसीईसीईबी द्वारा परिणाम प्रकाशित होने के बाद, पात्र अभ्यर्थी सीएमएल रैंक और श्रेणी रैंक के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
इस काउंसलिंग में पहले राउंड के माध्यम से प्रवेश ले चुके अभ्यर्थी भी अपना पाठ्यक्रम या संस्थान बदलने के लिए काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
Jharkhand Paramedical Counselling 2025: काउंसलिंग शुल्क
झारखंड पैरामेडिकल काउंसलिंग में शामिल होने वाले सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी- I, बीसी- II श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति ( सभी श्रेणियां) के उम्मीदवारों को 250 रुपये काउंसलिंग शुल्क जमा करना होगा।
Jharkhand Paramedical Counselling 2025: काउंसलिंग दस्तावेज
- आवेदन संख्या
- जन्म तिथि
- यूजरनेम (यदि पहले से पंजीकृत है)
- पासवर्ड (यदि पहले से पंजीकृत है)
- पाठ्यक्रम का नाम
- संस्थान का नाम
Jharkhand Paramedical Counselling 2025: राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल
|
राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग तिथि
|
|---|---|
|
रिक्त सीट मैट्रिक्स का प्रदर्शन
|
9 अक्टूबर 2025
|
|
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एवं विकल्प भरने की तिथि
|
9 अक्टूबर 2025
|
|
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एवं विकल्प भरने की अंतिम तिथि
|
13 अक्टूबर 2025
|
|
भरे गए विकल्पों में आवश्यकतानुसार संशोधन
|
14 अक्टूबर 2025
|
|
अंतरिम सीट आवंटन पत्र जारी करने की तिथि
|
16 अक्टूबर 2025 से 25 अक्टूबर 2025
|
|
संबंधित संस्थान में प्रमाणपत्र/दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश
|
17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025
|
Jharkhand Paramedical Counselling 2025: राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल
|
राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग तिथि
|
|---|---|
|
रिक्त सीट मैट्रिक्स का प्रदर्शन
|
30 अक्टूबर 2025
|
|
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एवं विकल्प भरने की तिथि
|
30 अक्टूबर 2025
|
|
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एवं विकल्प भरने की अंतिम तिथि
|
3 नवंबर 2025
|
|
भरे गए विकल्पों में आवश्यकतानुसार संशोधन
|
4 नवंबर 2025
|
|
अंतरिम सीट आवंटन पत्र जारी करने की तिथि
|
6 नवंबर 2025 से 12 नवंबर 2025
|
|
संबंधित संस्थान में प्रमाणपत्र/दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश
|
7 नवंबर 2025 से 12 नवंबर 2025
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार