JSSC Translator Recruitment 2025: जूनियर ट्रांसलेटर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, जानें प्रोसेस
Santosh Kumar | August 1, 2025 | 07:38 AM IST | 1 min read
सामान्य वर्ग के लिए शुल्क 100 रुपये और झारखंड के एससी/एसटी के उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये है, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
नई दिल्ली: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने जूनियर ट्रांसलेटर के 13 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है। यह भर्ती परीक्षा झारखंड जूनियर ट्रांसलेटर प्रतियोगी परीक्षा (जेजेटीसीई) 2023 के अंतर्गत आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 5 जुलाई 2025 से जारी है जिसकी अंतिम तिथि 4 अगस्त 2025 है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in के माध्यम से अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए, साथ ही स्नातक स्तर पर हिंदी या अंग्रेजी अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में होना चाहिए।
JSSC Translator Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
इसके अलावा, अनुवाद या संबंधित क्षेत्र में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव भी आवश्यक है। आयु सीमा की बात करें तो आवेदकों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष (1 जनवरी 2025 तक) निर्धारित की गई है।
सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। सामान्य वर्ग के लिए शुल्क 100 रुपये और झारखंड के एससी/एसटी के उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये है, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
JSSC Recruitment 2025: एप्लीकेशन करेक्शन डेट
आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ें। आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थी 9 से 10 अगस्त 2025 के मध्य सुधार कर सकते हैं। अंतिम तिथि के पश्चात सुधार नहीं किया जाएगा।
जूनियर ट्रांसलेटर के कुल 13 पदों में सामान्य वर्ग के लिए 6 पद, एसटी के लिए 3 पद, एससी के लिए 1 पद, ईबीसी के लिए 1 पद, बीसी के लिए 1 पद और ईडबल्यूएस के लिए 1 पद शामिल हैं। शुल्क भुगतान 6 अगस्त तक किया जा सकता है।
अगली खबर
]Teacher Recruitment 2025: चंडीगढ़ प्राइमरी टीचर के 218 पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी, जानें आवेदन डेट, फीस, वेतन
इस भर्ती के माध्यम से चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए योग्य शिक्षकों का चयन किया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssachd.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल