Jharkhand JCECE 2025: झारखंड पीसीबी, पीसीएम स्पेशल राउंड काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 1 नवंबर से पंजीकरण
Saurabh Pandey | October 31, 2025 | 07:59 PM IST | 2 mins read
इस इंटरव्यू में संबंधित संस्थानों को पर्षद द्वारा 19 नवंबर 2025 को प्रतीक्षा सूची भी उपलब्ध कराई जाएगी।
नई दिल्ली : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने कृषि एवं अन्य समवर्गी पाठ्यक्रमों के लिए पीसीबी, पीसीएम एवं पीसीएमबी विषय समूहों के परीक्षाफलों के आधार पर स्पेशल राउंड काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है।
अभ्यर्थियों द्वारा संस्थानों तथा पाठ्यक्रमों की प्राथमिकता के अनुसार विकल्पों को भरा जाना है। विकल्पों को भरने की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सीटों के आवंटन के लिए अधिक से अधिक विकल्पों को हीं भरें, जिसमें वे नामांकन कराने के लिए इच्छुक हों।
वैसे अभ्यर्थी जो पूर्व आयोजित ऑनलाइन इंटरव्यू के आधार पर नामांकित हैं तथा रिक्त बची सीटों पर पाठ्यक्रम एवं संस्थान परिवर्तन कराना चाहते हैं, वे इस इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। यदि इस इंटरव्यू में उन्हें सीट दोबारा आवंटित होती है तो नए आवंटित पाठ्यक्रम एवं संस्थान में नामांकन लेना अनिवार्य होगा, क्योंकि उनका पूर्व का नामांकन स्वतः रद्द हो जाएगा।
Jharkhand JCECE 2025: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
काउंसलिंग शुल्क
|
|---|---|
|
सामान्य / ईडब्ल्यूएस / बीसी-I / बीसी-II
|
₹ 400
|
|
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / सभी श्रेणियों की महिला अभ्यर्थी
|
₹ 250
|
Jharkhand JCECE 2025: प्रतीक्षा सूची
इस इंटरव्यू में संबंधित संस्थानों को पर्षद द्वारा 19 नवंबर 2025 को प्रतीक्षा सूची भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके आधार पर नामांकन के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों के नामांकनों के बाद किसी कैटेगरी में रिक्ति होने की स्थिति में प्रत्तीक्षा सूची से संबंधित संस्थान द्वारा अभ्यर्थियों का नामांकन मेरिट के क्रम अनुसार 20 नवंबर 2025 से 29 नवंबर 2025 तक लिया जा सकता है।
स्पेशल राउंड काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंससिंग तिथि
|
|---|---|
|
विशेष राउंड के लिए रिक्त सीट मैट्रिक्स का प्रकाशन
|
31 अक्टूबर 2025
|
|
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एवं पसंद भरने की प्रारंभ तिथि
|
1 नवंबर 2025
|
|
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एवं पसंद भरने की अंतिम तिथि
|
6 नवंबर 2025
|
|
भरी गई पसंदों में संशोधन (यदि आवश्यक हो)
|
7 नवंबर 2025
|
|
अस्थायी सीट आवंटन पत्र जारी होने की अवधि
|
10 नवंबर 2025 से 18 नवंबर 2025
|
|
संबंधित संस्थान में प्रमाणपत्र / दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश
|
11 नवंबर 2025 से 18 नवंबर 2025
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार