Jharkhand HC Recruitment 2024: झारखंड एचसी में असिस्टेंट की 55 रिक्तियों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
Abhay Pratap Singh | February 15, 2024 | 02:53 PM IST | 2 mins read
झारखंड एचसी में सहायक पद के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
नई दिल्ली: झारखंड हाई कोर्ट ने असिस्टेंट के 55 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 20 फरवरी से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च 2024 तय की गई है।
झारखंड हाई कोर्ट में सहायक (असिस्टेंट) के पद पर भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jharkhandhighcourt.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम्प्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए।
झारखंड एचसी 2024: आयु सीमा
झारखंड एचसी में सहायक के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को अधिकतम आयु सीमा में छूट देने का भी प्रावधान है। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 से की जाएगी।
झारखंड हाई कोर्ट भर्ती 2024: शैक्षिक योग्यता
असिस्टेंट भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन (स्नातक) या समकक्ष की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार को कम्प्यूटर और टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए।
झारखंड एचसी असिस्टेंट भर्ती 2024: आवेदन शुल्क
जेएचसी में सहायक पद के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग/ ईडब्ल्यूएस वर्ग व ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट को फीस के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि आरक्षित श्रेणी में एससी व एसटी उम्मीदवारों से 125 रुपये एप्लीकेशन फीस ली जाएगी।
झारखंड हाई कोर्ट सहायक भर्ती 2024: आवेदन करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर 20 फरवरी से आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट jharkhandhighcourt.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें।
- इसके बाद शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
जेएचसी सहायक भर्ती 2024: चयन प्रक्रिया व सैलरी
इन पदों पर लिखित परीक्षा, पर्सनालिटी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 44,900 रुपये से 142,400 रुपये तक का प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
अगली खबर
]IGNOU Admission 2024: इग्नू प्रवेश 2024 सत्र के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, ignou.ac.in से करें रजिस्ट्रेशन
इग्नू ने उम्मीदवारों को ओडीएल प्रवेश पोर्टल के लिए https://ignouadmission.samarth.edu.in और ऑनलाइन कार्यक्रम प्रवेश पोर्टल के लिए https://ignouiop.samarth.edu.in पर आवेदन करने की सलाह दी है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल