Jharkhand HC Recruitment 2024: झारखंड एचसी में अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के 399 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | March 1, 2024 | 04:34 PM IST | 2 mins read
झारखंड उच्च न्यायालय भर्ती प्रक्रिया में आवेदन के लिए सामान्य श्रेणी के कैंडिडेट को 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 125 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: झारखंड हाई कोर्ट (एचसी) ने अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jharhandhighcourt.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2024 तय की गई है।
झारखंड में इस भर्ती अभियान के तहत कुल 399 रिक्त पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। कुल रिक्तियों में से झारखंड राज्य के सिविल कोर्ट में अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के 397 पद और झारखंड ज्यूडिशियल एकेडमी रांची में 2 पद भरे जाएंगे।
झारखंड अंग्रेजी आशुलिपिक भर्ती 2024: शैक्षिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार को अंग्रेजी में 80 शब्द प्रति मिनट की स्टेनोग्राफी और कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग आनी चाहिए।
झारखंड एचसी भर्ती 2024: आयु सीमा
- आवेदन करने वाले अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
- इसके अलावा बीसी-1 और बीसी-2 वर्ग के कैंडिडेट की उम्र 37 वर्ष होनी चाहिए।
- वहीं, सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस, बीसी-1 व बीसी-2 महिला उम्मीदवारों की आयु 38 वर्ष होनी चाहिए।
- एससी और एसटी वर्ग के पुरुष-महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
- दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
- आयु की गणना 1 जनवरी 2024 से की जाएगी।
जेएचसी भर्ती 2024: आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी-1 और बीसी-2 कैटेगरी के आवेदकों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी व एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 125 रुपये शुल्क देना होगा।
Jharkhand HC Bharti 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- जेएचसी की आधिकारिक वेबसाइट jharkhandhighcourt.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए ‘Recruitment’ टैब पर विजिट करें।
- अब ‘English Stenographer post at HC of Jharkhand’ लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया के लिए आगे बढ़ें।
- एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी