JAC Board 9th, 11th Result 2026: झारखंड बोर्ड कक्षा 9वीं-11वीं के कंपार्टमेंट रिजल्ट jacresults.com पर जारी
Santosh Kumar | September 29, 2026 | 03:50 PM IST | 2 mins read
सफल छात्र आगे की पढ़ाई या एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर सकते है । ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल है, असली मार्कशीट बाद में स्कूलों के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी।
नई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर कक्षा 9वीं और 11वीं की कंपार्टमेंट या स्पेशल परीक्षा 2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं। जो स्टूडेंट्स मुख्य वार्षिक परीक्षा में सफल नहीं हो पाए और कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं। झारखंड बोर्ड कक्षा 9वीं-11वीं के कंपार्टमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए पोर्टल पर रोल नंबर व रोल कोड दर्ज करना होगा।
मुख्य परीक्षा के नतीजे अप्रैल 2026 में घोषित किए गए, जिसमें कक्षा 9 के लिए पास होने की दर लगभग 99.17% और कक्षा 11 के लिए 99.12% रही। जो छात्र शुरू में पास नहीं हो पाए, उनके लिए स्पेशल या कम्पार्टमेंट परीक्षाएं आयोजित की गईं।
JAC Board 9th, 11th Result 2026: झारखंड बोर्ड रिजल्ट विवरण
झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 में विषय-वार अंक, कुल स्कोर और पास/फेल का स्टेटस शामिल है। इसके अलावा, इसमें छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, स्कूल की जानकारी, रोल नंबर, रोल कोड और हर विषय के अंक शामिल हैं।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, स्कूल के प्रिंसिपल अपनी लॉगिन आईडी का इस्तेमाल करके 2026 की कक्षा 9 और 11 की विशेष परीक्षाओं के लिए टैबुलेशन रजिस्टर (मार्कशीट/रिजल्ट रिकॉर्ड) डाउनलोड कर सकते हैं।
JAC Board Compartment Result 2026: जेएसी बोर्ड रिजल्ट कैसे देखें?
नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से झारखंड बोर्ड 9वीं-11वीं कक्षा का कंपार्टमेंट परिणाम चेक किया जा सकता है-
- आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
- होमपेज पर “जेएसी कक्षा 9वीं-11वीं रिजल्ट 2026” लिंक देखें।
- एडमिट कार्ड पर उल्लिखित रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
- झारखंड बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
- डिजिटल कॉपी सहेजें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी हैं। कम्पार्टमेंट परीक्षा में सफल होने वाले छात्र अगली कक्षा में दाखिले के लिए योग्य हैं। ओरिजिनल मार्कशीट भी बाद में स्कूल प्रशासन के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई