JEECUP Counselling 2026: जीकप राउंड 4 सीट अलॉटमेंट jeecup.admissions.nic.in पर जारी, दस्तावेज सत्यापन कल से

Abhay Pratap Singh | July 30, 2026 | 05:41 PM IST | 1 min read

जीकप काउंसलिंग 2026 राउंड 4 में सीट आवंटित उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन 31 जुलाई से 4 अगस्त तक सहायता केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

जीकप राउंड 4 काउंसलिंग 2026 के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 30 जुलाई को जारी कर दिया गया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2026 के लिए जीकप राउंड 4 सीट आवंटन परिणाम 2026 जारी कर दिया है। काउंसलिंग के चौथे राउंड में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर जीकप काउंसलिंग 2026 राउंड 4 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

जीकप सीट अलॉटमेंट लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। राउंड 4 में सीट आवंटित उम्मीदवारों को सीट की पुष्टि के लिए 3000 रुपये शुल्क का भुगतान 31 जुलाई से 4 अगस्त, 2026 तक करना होगा।

JEECUP Round 4 Seat Allotment 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके जीकप राउंड 4 सीट अलॉटमेंट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • ऑफिशियल जीकप काउंसलिंग पोर्टल पर विजिट करें।
  • ‘जीकप राउंड 4 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें व सबमिट करें।
  • अलॉटेड कॉलेज और ब्रांच सहित अन्य विवरण जांचें।
  • जीकप सीट अलॉटमेंट लेटर 2026 जांचें और प्रिंट निकाल लें।

Also read NEET Counselling 2026: एमसीसी ने बदले नियम, ऑनलाइन दे सकेंगे रिजाइन, सीट अपग्रेड के लिए फिजिकल रिपोर्टिंग खत्म

JEECUP Round 4 Counselling Schedule: काउंसलिंग शेड्यूल

नीचे सारणी में जीकप राउंड 4 काउंसलिंग 2026 में सीट आवंटित उम्मीदवार महत्वपूर्ण तिथियां जांच सकते हैं:

आयोजन तिथियां
राउंड 4 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 30 जुलाई 2026
फ्रीज/फ्लोट विकल्प का चयन
31 जुलाई से 3 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
सीट स्वीकृति और काउंसलिंग शुल्क का भुगतान
31 जुलाई से 4 अगस्त 2026
जिला सहायता केंद्रों पर दस्तावेज सत्यापन का आयोजन
31 जुलाई से 4 अगस्त 2026 (शाम 6 बजे तक)
सीट वापसी विंडो
5 अगस्त 2026
राउंड 5 रजिस्ट्रेशन और चॉइस मॉडिफिकेशन
6 अगस्त से 10 अगस्त 2026
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]