JEECUP Counselling 2025: जीकप काउंसलिंग राउंड 4, 5 का शेड्यूल जारी, 28 जुलाई से शुरू होगी चॉइस फिलिंग
Saurabh Pandey | July 16, 2025 | 11:28 AM IST | 2 mins read
जीकप काउंसलिंग के लिए सीट स्वीकृति शुल्क 3250 रुपये है, जिसमें से 3000 रुपये शिक्षण शुल्क और 250 रुपये काउंसलिंग शुल्क होगा।
नई दिल्ली : संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश ने यूपी पॉलिटेक्निक (जीकप) काउंसलिंग के चौथे और पांचवें राउंड का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। जीकप राउंड 4 के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 28 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक चलेगी।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
जीकप काउंसलिंग राउंड 4 का सीट आवंटन 31 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा। सिक्योरिटी डिपॉजिट+ काउंसलिंग शुल्क का भुगतान 1 अगस्त से 3 अगस्त तक कर सकते हैं।
JEECUP Counselling 2025: जीकप काउंसलिंग राउंड 4 शेड्यूल
|
काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग तिथियां
|
|---|---|
|
चौथे चरण के लिए चॉइस फिलिंग ( यूपी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए)
|
28 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक
|
|
चौथे चरण की सीट आवंटन प्रक्रिया
|
31 जुलाई 2025
|
|
सभी उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन फ़्रीज़/फ्लोट विकल्प चयन, तथा सुरक्षा राशि + काउंसलिंग शुल्क का भुगतान (लॉगिन के माध्यम से)
|
1 अगस्त से 3 अगस्त 2025 तक
|
|
जिला सहायता केंद्रों पर दस्तावेज़ सत्यापन (केवल फ़्रीज़ किए गए उम्मीदवारों के लिए)
|
1 अगस्त से 3 अगस्त 2025 तक (शाम 6 बजे तक)
|
|
चौथे चरण में स्वीकृत सीट वापसी
|
3 अगस्त 2025
|
JEECUP Counselling 2025: जीकप काउंसलिंग राउंड 5 शेड्यूल
|
काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग तिथियां
|
|---|---|
|
पांचवें चरण के लिए चॉइस फिलिंग (यूपी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए)
|
4 अगस्त से 5 अगस्त 2025 तक
|
|
पांचवें चरण की सीट आवंटन प्रक्रिया
|
6 अगस्त 2025
|
|
सभी उम्मीदवारों के लिए सुरक्षा राशि और काउंसलिंग शुल्क का ऑनलाइन भुगतान (लॉगिन के माध्यम से) — सभी उम्मीदवार स्वतः फ़्रीज़ माने जाएंगे
|
7 अगस्त से 8 अगस्त 2025 तक
|
|
जिला सहायता केंद्रों पर दस्तावेज सत्यापन (केवल फ़्रीज़ किए गए उम्मीदवारों के लिए)
|
7 अगस्त से 11 अगस्त 2025 तक (9 और 10 अगस्त अवकाश) ( शाम 6 बजे तक)
|
|
चौथे से पांचवें चरण तक स्वीकृत सीट वापसी
|
11 अगस्त 2025
|
JEECUP Counselling 2025: काउंसलिंग शुल्क
सीट आवंटन के बाद फ्लोट/फ्रीज विकल्प का चयन करना आवश्यक होगा। फ्लोट/फ्रीज विकल्प का चयन करने के बाद अभ्यर्थी को निर्धारित सीट एक्सेप्टेन्स शुल्क एवं काउंसलिंग शुल्क 3000 रुपये सीट एक्सेप्टेन्स शुल्क एवं 250 रुपये काउंसलिंग शुल्क यानी कुल 3250 रुपये पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा करना होगा।
चौथे चरण में सीट आवंटन के बाद यदि कोई अभ्यर्थी फ्लोट विकल्प के चयन के बाद सिक्योरिटी कम काउंसलिंग शुल्क नहीं जमा करता है तो वह पांचवे चरण की काउंसलिंग के लिए पात्र नहीं होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल