JEECUP Counselling 2025: जीकप काउंसलिंग राउंड 7 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, jeecup.admissions.nic.in पर करें चेक
Santosh Kumar | September 9, 2025 | 05:19 PM IST | 2 mins read
जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2025 राउंड 7 के लिए दस्तावेज सत्यापन राज्य के सभी जिलों में स्थापित सहायता केंद्रों पर किया जाएगा।
नई दिल्ली: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (जेईईसीयूपी) ने 9 सितंबर को जीकप काउंसलिंग 2025 राउंड 7 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी कर दिया है। जीकप राउंड 7 उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के उन सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए है, जिन्हें पिछले राउंड्स में सीट आवंटित नहीं हुई थी। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉग इन कर सीट अलॉटमेंट की स्थिति की जांच कर सकते हैं।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2025 राउंड 7 के लिए दस्तावेज़ सत्यापन राज्य के सभी जिलों में स्थापित सहायता केंद्रों पर किया जाएगा। अभ्यर्थी राज्य में स्थापित किसी भी सहायता केंद्र पर जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
सीट आवंटन के पश्चात, अभ्यर्थी को निर्धारित सीट स्वीकृति शुल्क एवं काउंसलिंग शुल्क (रु. 50/- सीट स्वीकृति शुल्क एवं रु. 250/- काउंसलिंग शुल्क) कुल रु. 3250/- पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा करना होगा।
JEECUP Counselling 2025: संस्थान में रिपोर्ट करने की डेट
अभ्यर्थी को निर्धारित तिथि पर दस्तावेज़ सत्यापन हेतु जिले में स्थित सहायता केंद्र पर जाना होगा। दस्तावेज सत्यापन के पश्चात, अभ्यर्थी को निर्धारित तिथि अर्थात 15 सितंबर, 2025 को शाम 5:00 बजे आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।
जेईईसीयूपी राउंड 7 के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 4 से 8 सितंबर, 2025 तक चली। जीकप काउंसलिंग राउंड 7 सीट अलॉटमेंट अभ्यर्थियों की रैंक, उनकी प्राथमिकताओं, श्रेणी और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया गया है।
Also read JEECUP 2025 Counselling: जीकप काउंसलिंग राउंड 5 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, महत्वपूर्ण तिथियां जानें
JEECUP Round 7 Seat Allotment: कैसे चेक करें रिजल्ट?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 7 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- पेज पर राउंड 7 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक को ओपन करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके साइन इन करें।
- यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 7 सीट अलॉटमेंट स्क्रीन पर दिखेगा।
- सीट अलॉटमेंट स्टेटस की जांच करें और डाउनलोड करें।
यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में सीट स्वीकृति शुल्क जमा नहीं करता है या सहायता केंद्र पर जाकर अपने अभिलेख का सत्यापित नहीं करा पाता है, तो संस्थान/पाठ्यक्रम में उसका आवंटन स्वतः ही रद्द हो जाएगा और अभ्यर्थी विशेष काउंसलिंग से बाहर हो जाएगा।
जिन अभ्यर्थियों ने पहले से छठे चरण तक दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर ली है, उन्हें सातवें चरण में सीट आवंटित होने की स्थिति में अपने दस्तावेज़ों का पुनः सत्यापन कराने की आवश्यकता नहीं है। सीट वापसी की तिथि 14 सितंबर है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल